फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   property tax bill hisar, hisar

बाबुओं ने कट्टों में भरकर छिपाए प्रॉपर्टी टैक्स बिल

Tue, 22 Nov 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 22 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
property tax bill hisar, hisar
bill - फोटो : Bureau

शहर में प्रॉपर्टी टैक्स बिल बांटने को लेकर ऑफिस बाबू काम से जी चुरा रहे हैं। बाबुओं ने इन बिलों को कट्टों में भरकर कबाड़ की तरह कोने में छिपा दिया है। कॉलोनी वाइज लगी ड्यूटी के हिसाब से ऐसे में कई कॉलोनियों में प्रॉपटी बिल ही नहीं पहुंच रहे। बाबू इस सेटिंग में लगे हुए हैं कि दूसरे कर्मचारियों से किसी तरह बिल बटवाएं जाएं। मगर कर्मचारी भी ऐसा तभी कर पाएंगे जब वे पहले खुद का काम निपटा लें। निगम को 24 नवंबर तक पुरानी करेंसी टैक्स के रूप में जमा करवाने को लेकर निर्देश हैं। जिन कॉलोनियों में बिल नहीं पहुंचा वहां के लोग टैक्स भरने निगम में नहीं आएंगे। ऐसे में निगम को लाखों का नुकसान हो सकता है। साथ ही आम लोगों को भी पुरानी करेंसी जमा करवाने का फायदा भी नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन


19 नंबर कमरे में छिपा रखे थे प्रॉपर्टी बिल
निगम के कुछ कर्मचारियों ने 19 नंबर कमरे में प्रॉपर्टी टैक्स बिल छिपा रखे थे। इन बिलों 18 नवंबर को अलग अलग कॉलोनी वाइज कर्मचारियों व बाबुओं को दे दिए थे। 18 नवंबर से ही ये बिल 19 नंबर कमरे में कट्टे में भरकर छिपा दिए गए। इन कट्टों पर लाल रंग का पेपर डाल दिया गया। ताकि पता न चले की क्या भरकर रखा गया है।
विज्ञापन


408 सफाई कर्मचारी लगाए बिल बांटने के लिए
निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स बिल बांटने को लेकर 408 अस्थायी कर्मचारियों को लगाया गया है। इन कर्मचारियों को अभी तक अक्तूबर महीने का वेतन तक नहीं मिला है। दबी जुबान में सफाई कर्मचारी कह रहे हैं कि अस्थायी कर्मचारी होने की स्थिति में उन पर बिल बांटने का दबाव है। स्थायी कर्मचारियों को आखिर क्यों नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी जानकारी में नहीं है। किसने बिल छुपाए हुए हैं उससे जवाब मांगा जाएगा। मामला उच्च अधिकारियों की संज्ञान में लाया जाएगा।
- कैलाश चंद्र, अधीक्षक नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed