फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Property dealer had done two marriages, both the wives expressed right over the dead body

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला: मृतक ने की थी दो शादी, दोनों पत्नियों ने जताया शव पर हक, नहीं हुआ पोस्टमार्टम

Thu, 16 Dec 2021 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Dec 2021 11:42 PM IST
सार

किराये के लिए हुए झगड़े में ई-रिक्शा चालक ने प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र की हत्या कर दी थी। दोनों पत्नियों के विवाद के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

विज्ञापन
Property dealer had done two marriages, both the wives expressed right over the dead body
रविंद्र - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के हिसार के राजीव नगर की गली नंबर चार निवासी प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र के शव का वीरवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बुधवार रात रविंद्र की किराये को लेकर हुए झगड़े में ई-रिक्शा चालक ने सुएं से वार कर हत्या कर दी थी। गुरुवार सुबह परिजन शव लेने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि रविंद्र ने दो शादी की थी। दोनों पत्नियों ने शव पर अपना हक जताया तो विवाद हो गया था। अब शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

दरअसल पोस्टमार्टम से पहले ही मृतक रविंद्र की पहली पत्नी अपने बेटे के साथ अग्रोहा से हिसार नागरिक अस्पताल पहुंच गई। उस दौरान रविंद्र की दूसरी पत्नी भी मौजूद थे। दोनों महिलाओं में शव लेने को लेकर विवाद हो गया। जिस पर पुलिस उन्हें समझाने में लगी रही। उधर, परिजनों का कहना है कि पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक टिब्बा दानाशेर निवासी को हिरासत में ले लिया है, लेकिन पुलिस ने अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः एचपीएससी फर्जीवाड़ा: विजिलेंस ने माना, चेयरमैन और सचिव शुरू से ही जांच में शामिल, दावा- केवल दो परीक्षाओं में ही कर पाए सेटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि ई-रिक्शा में एक अन्य सवारी भी थी। उसके बारे में भी अभी पता लगाया जा रहा है। पुलिस फिलहाल वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने में लगी है।

परिजनों ने जताई लूट की आशंका

नागरिक अस्पताल में मौजूद रविंद्र के परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह रविंद्र घर से 20 हजार रुपये लेकर निकला था। उसने कहा था कि वह एक लाख रुपये किसी को प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की साई देने जाएगा। परिजनों ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे रविंद्र की पत्नी ने उसे फोन कर कहा कि उसे बुखार है व उसकी दवा लेता आए। उसके बाद रविंद्र ने उसे कहा था कि उसे एक लाख रुपये किसी को साई पकड़ानी है। उसके बाद रविंद्र की हत्या की सूचना मिली थी। परिजनों का कहना है कि आशंका है कि रविंद्र से एक लाख रुपये लूटे गए हो। वहीं रविंद्र के पास से 6700 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed