{"_id":"659842fd3c84ba3a0c092b3b","slug":"private-school-operators-mobilized-against-the-order-to-pay-bond-amount-from-temporarily-recognized-schools-hisar-news-c-21-hsr1020-293849-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों से बॉन्ड राशि भरने के आदेश के खिलाफ लामबंद हुए निजी स्कूल संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों से बॉन्ड राशि भरने के आदेश के खिलाफ लामबंद हुए निजी स्कूल संचालक
विज्ञापन
- सर्व हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सेठी ने की अध्यक्षता में बैठक करते ह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए एक पत्र ने हरियाणा में अस्थायी मान्यता पर चल रहे 1032 निजी स्कूल संचालकों की नींद उड़ा दी है। पत्र के अनुसार हरियाणा में चल रहे 1032 अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों को वर्तमान सत्र 2023-24 में अपने 10वीं 12वीं के बच्चों की हरियाणा शिक्षा बोर्ड से परीक्षाएं दिलवाने के लिए स्थायी मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही अलग-अलग कक्षा की मान्यता के अनुसार एक लाख से लेकर 2 लाख रुपये बॉन्ड राशि भरनी होगी। जिससे इनमें पढ़ने वाले लगभग 10वीं 12वीं के 60 हजार और पहली से 12वीं के 5 लाख बच्चाें के भविष्य पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
सर्व हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सेठी ने की अध्यक्षता में निजी स्कूल संचालकों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें निजी अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों को एक्सटेंशन नहीं देने और लाखों रुपये बॉन्ड राशि भरवाने जाने संबंधित समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श किया। हिसार जिले के सभी अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूल संचालक शनिवार 6 जनवरी को सुबह 8 बजे डिवाइन हार्ट स्कूल कैमरी रोड हिसार में इकट्ठे होगे। वहा से पैदल मार्च निकालते हुए डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा व अन्य मंत्रियों व विधायकों के निवास स्थान पर पहुंचेंगे।
सर्व हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ की हुई मीटिंग में अजीत यादव, राजेश नियाणा, सत्यवीर गढ़वाल, रविंद्र जांगड़ा, अमीलाल, शिव कुमार, शर्मा, रामफल जलंधरा, संजय धवन, शशि सहगल, मदनलाल सहारण, सुभाष खरड़, सुनील खरड़, महेंद्र सिंह पूनिया, कृष्ण यादव, विनोद चौहान, श्रवण सांखला, राजेश श्योराण सहित निजी स्कूल संचालक उपस्थित रहे।