{"_id":"6a9dc16062a83d5576037383","slug":"allegation-of-not-using-the-available-machine-for-cleaning-the-sewer-line-hisar-news-c-21-hsr1005-946016-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मशीन होने के बावजूद सीवर लाइन की सफाई में प्रयोग न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मशीन होने के बावजूद सीवर लाइन की सफाई में प्रयोग न करने का आरोप
Mon, 07 Sep 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। दिल्ली रोड क्षेत्र की वर्षों से लंबित मुख्य सीवरेज लाइन की समस्या को लेकर वार्ड नंबर 12 के पार्षद जगमोहन मित्तल ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसई को पत्र भेजा है। उन्होंने विभाग में उपलब्ध नई सुपर सकर मशीन से मुख्य सीवर लाइन की तत्काल सफाई करवाने की मांग की है। पार्षद ने आरोप लगाया कि मशीन उपलब्ध होने के बावजूद दिल्ली रोड की मुख्य सीवर लाइन की सफाई के लिए अब तक इसका इस्तेमाल नहीं किया गया।
मित्तल ने पत्र में कहा कि समस्या को हाउस मीटिंग, विभिन्न प्रशासनिक मंचों और विभागीय अधिकारियों के समक्ष कई बार उठाया जा चुका है लेकिन वर्षों बाद भी इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि वार्ड -12 के क्षेत्र के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
सिल्ट और गाद से भरी मिली लाइन :
पार्षद ने राजेंद्र एन्क्लेव के पास सड़क की खोदाई के दौरान सामने आई मुख्य सीवरेज लाइन की स्थिति का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि सीवर खोलकर निरीक्षण करने पर लाइन सिल्ट और गाद से पूरी तरह भरी मिली। इससे सीवरेज के पानी के निर्बाध प्रवाह में बाधा आ रही है। दिल्ली रोड की मुख्य सीवरेज लाइन पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। उचित सफाई नहीं होने से आए दिन ब्लॉकेज की समस्या रहती है। बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा लोगों को जलभराव और गंदगी से जूझना पड़ता है। परेशानी के चलते कई लोगों ने मजबूरी में सीवरेज कनेक्शन बरसाती नाले में कर लिए हैं जो चिंता का विषय है।