{"_id":"6a763c485eea5fff1700e6e3","slug":"private-school-association-expresses-displeasure-over-government-policies-hisar-news-c-21-hsr1020-925939-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: निजी स्कूल संघ ने सरकार की नीतियों पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: निजी स्कूल संघ ने सरकार की नीतियों पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
हिसार। सर्व हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताते हुए एमआईएस पोर्टल, जुर्माने और नोटिसों से जुड़ीं समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। संघ के पदाधिकारियों ने जल्द ही चंडीगढ़ जाकर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और माध्यमिक शिक्षा निदेशक से मुलाकात करने का निर्णय लिया।
शुक्रवार को यादव धर्मशाला में आयोजित जिलास्तरीय बैठक में स्कूल संचालकों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बार-बार नोटिस जारी किए जाने, भारी जुर्माना लगाए जाने और एमआईएस पोर्टल से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के कारण निजी शिक्षण संस्थानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सेठी ने कहा कि वर्तमान नीतियां शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के बजाय निजी स्कूलों के लिए कठिनाइयां बढ़ा रही हैं। उन्होंने सरकार से बंद पड़े एमआईएस पोर्टल को शीघ्र सुचारु करने तथा स्कूलों को अनावश्यक नोटिस और जुर्माने से राहत देने की मांग की।
विज्ञापन
बैठक में जिला प्रधान सत्यवीर गढ़वाल, महासचिव अजीत यादव, शिव कुमार शर्मा, रामफल जालंधरा, अनिल कुकड़ेजा, राजेश श्योराण आदि मौजूद रहे।