फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Private hospital manager and partner attacked with scissors

Hisar News: निजी अस्पताल के मैनेजर और साथी पर कैंची से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Private hospital manager and partner attacked with scissors
हिसार। मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर एक युवक ने मैनेजर और उसके साथी पर कैंची से हमला कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सैनिक छावनी के सामने डिफेंस कॉलोनी निवासी मुनीष कुमार ने बताया कि वह दस साल से निजी अस्पताल में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। पत्नी से अनबन के चलते कोर्ट में केस चल रहा है। मंगलवार दोपहर को अस्पताल की बेसमेंट में मेडिकल स्टोर पर बैठा था। इस दौरान एक व्यक्ति आया और खुद को पत्नी का जानकार बताते हुए चिकित्सक को जल्दी दिखाने की बात कहीं। इस पर उसने कहा कि अभी समय लगेगा। कुछ देर बाद एक युवक आया और उसने कहा कि मेरे पिता के साथ बदतमीजी की और काउंटर से कैंची उठाकर मुनीष के पेट और सिर पर वार कर दिए। बीच बचाव करने आया डाबड़ा निवासी आनंद के पेट पर भी कैंची से हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed