{"_id":"690264be08a03ea54d0f17c7","slug":"private-buses-on-the-hisar-delhi-route-will-not-get-extra-time-at-the-booth-hisar-news-c-21-hsr1020-739193-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार-दिल्ली रूट की निजी बसों को बूथ पर नहीं मिलेगा अतिरिक्त समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार-दिल्ली रूट की निजी बसों को बूथ पर नहीं मिलेगा अतिरिक्त समय
विज्ञापन
हिसार। हिसार-दिल्ली और हांसी मार्ग पर चलने वाली निजी बसों की समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। आरटीए कार्यालय में बुधवार को रोडवेज अधिकारियों, आरटीए अधिकारियों और निजी बस संचालकों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
निजी बस संचालकों ने बूथ पर बसें खड़ी करने के लिए दो से तीन मिनट का अतिरिक्त समय देने की मांग की थी लेकिन यह मांग अस्वीकार कर दी गई। बैठक में हिसार रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक राहुल मित्तल, दिल्ली डिपो के जीएम नेत्रपाल खत्री, सिरसा, फतेहाबाद और झज्जर के टीएम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। चर्चा में हिसार से सर्व कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान राजकुमार चौहान और सिरसा से पृथ्वी सिंह ने भी भाग लिया।
राजकुमार चौहान ने बताया कि सुबह के समय बसों को काउंटर पर खड़ा करने के लिए 10 मिनट और दोपहर को 8 मिनट का समय पहले से निर्धारित है। इसलिए पुराने समय के अनुसार ही बसें चलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय सारिणी में बदलाव किया गया तो संगठन धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। इससे पहले भी दो बार बसों की समय सारिणी को लेकर बैठक बुलाई जा चुकी है, लेकिन दोनों बार वह स्थगित हो गई थी।
विज्ञापन
-- -- --
बैठक में हमारी ओर से टाइम टेबल को लेकर पक्ष रखा गया। प्राइवेट बसों का मामला है। अब अगला निर्णय आरटीए ही लेगा।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज।