फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Priest injured by Chinese door, case registered against a shopkeeper

Hisar News: चाइनीज डोर से पुजारी घायल, एक दुकानदार पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Priest injured by Chinese door, case registered against a shopkeeper
हांसी घायल रविकांत शर्मा।
हांसी। चाइनीज डोर सिर पर उलझने से एक पुजारी घायल हो गया। पुजारी के नाक के उपरी हिस्से में चोट आई। वहीं पुलिस ने चाइनीज डोर रखने वाले एक दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना की जानकारी देते हुए पुजारी रविकांत शर्मा ने बताया कि बाइक पर सवार होकर प्रेमनगर से लौट रहे थे।
विज्ञापन

आरओबी पर अचानक चाइनीज डोर उनके सिर पर आ गया। इसे हटाने के लिए सिर को हिलाया तो वह उलझ गया। हेलमेट उतारने के बाद डोर को निकालना चाहा तो नहीं निकाल सके। इस दौरान राहगीरों की मदद से इसे निकाला, लेकिन उनके नाक पर चोट लग गई। जिससे नाक पर पांच टांके भी आ गए। उन्होंने कहा की गनीमत रही हेलमेट पहन रखा था। वह जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में बने मंदिर में पुजारी है। इधर इस मामले के बाद पुलिस ने शहर में अवैध रूप से चाइनीज मांझा रखने वाले एक दुकानदार पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता अमित जैन उर्फ भप्पी द्वारा दो फरवरी को शिकायत दी गई थी कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2017 से चाइनीज डोर की खरीदने बेचने व स्टॉक एवं भंडारण पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन शहर की गलियों व बाजारों में चाइनीज डोर पुलिस व प्रशासन की आपसी मिलीभगत से बेची जा रही है। इस पर पुलिस ने लाल सड़क पर रिंकू कन्फेक्शनरी पर रखी पतंग उड़ाने वाली डोर की पूछताछ की। उससे चाइनीज डोर बेचने बारे लाइसेंस मांगा तो उसने ऐसा कोई दस्तावेज या लाइसेंस पेश करने से मना कर दिया। जिस पर रिंकू ने 25 बंडल रखे हुए मिले। उसको पुलिस ने कब्जे में लिया। पुलिस ने रिंकू के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed