फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Preparations for the Uklana Municipality elections, voter list to be finalized on March 27

Hisar News: उकलाना नगर पालिका के चुनाव की तैयारी, 27 मार्च को फाइनल होगी मतदाता सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Uklana Municipality elections, voter list to be finalized on March 27
हिसार। नगरपालिका चुनाव की तैयारियों के तहत उकलाना के वार्डों की अंतिम मतदाता सूची 27 मार्च को प्रकाशित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल ने बताया कि मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और संबंधित अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरवाला तहसीलदार रामनिवास भादू को रिवाइजिंग अथॉरिटी तथा बरवाला नायब तहसीलदार रविंद्र शर्मा को सहायक रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है। सभी वार्डों में ड्राफ्ट रोल तैयार कर वितरण का कार्य 27 फरवरी तक पूरा होगा। इसके बाद 28 फरवरी को वार्डवार प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दावे व आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। दावे-आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 7 मार्च निर्धारित है, जबकि 12 मार्च तक उनका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

संशोधन प्राधिकारी के आदेशों के खिलाफ उपायुक्त के समक्ष अपील 16 मार्च तक की जा सकेगी और 19 मार्च तक उनका निस्तारण होगा। इसके बाद 27 मार्च को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। दावे-आपत्तियों के निस्तारण के लिए वार्डवार सहायक संशोधन अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें बीडीपीओ उकलाना ऋषि गोयल (वार्ड 1-3), बीडीपीओ बरवाला रोशनलाल (4-6), पाबड़ा सिंचाई विभाग के एसडीओ अजय सिहाग (7-9), बरवाला सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रदीप श्योराण (10-12), जीएसएसएस खरकरा के पीजीटी कुलभूषण आहूजा (13-14) और राजकीय महाविद्यालय उकलाना के सहायक प्रोफेसर नरेंद्र चौहान (15-16) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed