फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Preparations for the festive season will also see a ban on two-wheeled vehicles entering markets this time.

Hisar News: त्योहारी सीजन की तैयारी, इस बार बाजारों में दुपहिया वाहनों की एंट्री पर भी रहेगी रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the festive season will also see a ban on two-wheeled vehicles entering markets this time.

विज्ञापन
हांसी। त्योहारी सीजन में बाजारों में ट्रैफिक, पार्किंग व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने बाजारों में निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें बाजार में वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करवाने की मांग की। उन्होंने डीएसपी व थाना प्रभारियों को त्योहार के दिनों में जेब तराशने व स्नेचिंग की घटना न हो। इसके लिए बाजारों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करने व पुरानी सब्जी मंडी में अस्थायी पार्किंग बनाने के निर्देश दिए। साथ ही दिनों में भारी वाहन व दुपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए कहा।
वहीं नवमी, दशहरा, करवा चौथ व धनतेरस से लेकर दीपावली तक बाजारों में वाहनों की नो एंट्री रखने के निर्देश दिए। एसपी ने दिल्ली गेट, बड़सी गेट, चौपटा बाजार, तिकोना पार्क व उमरा गेट पर निरीक्षण किया। इस दौरान डीएसपी विनोद शंकर, डीएसपी रविंद्र सांगवान, शहर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर सदानंद, यातायात थाना प्रबंधक सुनील कुमार व किला बाजार चौकी इंचार्ज एएसआई रमेश उनके मौजूद रहे। इसके साथ ही बाजारों में जाम लगने की स्थिति पर पुलिस अधिकारियों व दुकानदारों से बातचीत की। चौपटा पर दुकानदारों राजेंद्र जैन, राघव गोयल, अमित जैन व अन्य ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि बड़सी गेट के ऊपर की तरफ वाले बाजार में वन वे सिस्टम लागू किया जाए। क्योंकि बड़सी गेट पर दिनभर जाम की स्थिति रहती है। खासतौर पर दोपहर को जब स्कूल बसों के आने जाने का समय होता है। दुकानदारों ने कहा कि वनवे से बड़सी गेट पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं दुकानदारों ने चौपटा से दिल्ली गेट की तरफ दुकानों के आगे वाहन लगाकर बाजार में खरीददारी करने चले जाते हैं। जिन दुकानों के आगे वाहन खड़ा करते हैं उन्हें समस्या होती है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस बार दुपहिया वाहनों की एंट्री बंद करने की तैयारी
त्योहार के दिनों में पिछले कई वर्षों से बाजारों में चार व तीन पहिया वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाती है, लेकिन दुपहिया वाहनों की एंट्री से भी दिनभर जाम लगा रहता है, लेकिन इस बार पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दुपहिया वाहनों की बाजारों में एंट्री नहीं होगी। उनके लिए पुरानी सब्जी मंडी में पार्किंग व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन बाजारों में रहती है भीड़
एसपी अमित यशवर्धन ने बाजारों की व्यवस्था सुधारने के लिए दुकानदारों, शहरवासियों व पुलिस अधिकारियों से सुझाव मांगे। सुझाव में सामने आया कि सदर बाजार, प्रताप बाजार, उमरा गेट बाजार, बस स्टैंड के पीछे वाले बाजार, भगत सिंह रोड बाजार, एसडी कॉलेज रोड बाजार, पुरानी सब्जी मंडी बाजार, बड़सी गेट से पुरानी बस स्टैंड व चौपटा बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ लगती है। ऐसे में बाजारों में भारी व दोपहिया वाहनों तक की एंट्री रोक दी जाएगी। केवल पैदल ग्राहक की बाजारों में प्रवेश कर सकेंगे। दुकानदारों का अपनी दुकान का सामान लाने के लिए रात का समय दिया जाएगा।



आगामी दिनों में त्योहार हैं व लोग खरीददारी के लिए बाजारों में जाते हैं। ऐसे में व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए समय रहते निरीक्षण कर योजना बनाई जा रही है। वाहनों के लिए पुरानी सब्जी मंडी में अस्थाई पार्किंग बनाई जाएगी। अन्य अस्थाई पार्किंग की जगह चिह्नित की जाएगी।- अमित यशवर्धन, एसपी, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed