{"_id":"68278fd58f32cb45200d9717","slug":"preparations-for-admission-in-government-pg-college-are-complete-applications-will-start-from-19th-hisar-news-c-21-hsr1005-627376-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में दाखिले की तैयारी पूरी, 19 से शुरू होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में दाखिले की तैयारी पूरी, 19 से शुरू होंगे आवेदन
Sat, 17 May 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 17 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
हिसार। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो जाएगी। हर साल यह कॉलेज विद्यार्थियों की पहली पसंद बनता है। राजगढ़ रोड स्थित यह कॉलेज न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए जाना जाता है, बल्कि कोर्सों की विविधता और बेहतर सुविधाओं के चलते भी विद्यार्थियों को आकर्षित करता है।
सबसे ज्यादा सीटें बीए में
कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट कोर्सों के अंतर्गत सबसे अधिक सीटें बीए जनरल में उपलब्ध हैं, जिसकी संख्या 740 है। इसके अलावा बीकॉम में 280, बीएससी फिजिकल साइंस में 400 और बीएससी लाइफ साइंस में 240 सीटें हैं। छात्रों की पसंद और रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने बीबीए और बीसीए कोर्स शुरू करने के लिए अनुमति मांगी है।
नई शिक्षा नीति के तहत संचालित होंगे कोर्स
कॉलेज में पिछले साल से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की गई थी। इस नीति के अनुसार विद्यार्थियों को बहुविषयी शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और लचीलापन प्रदान किया जा रहा है। इससे छात्रों को अपने कॅरिअर के अनुसार विषय चुनने और उसे आगे बढ़ाने की स्वतंत्रता मिलती है।
विज्ञापन
21 अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स
कॉलेज में कुल 21 कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों स्तर के पाठ्यक्रम शामिल हैं। पीजी कोर्स में एमए अंग्रेजी, हिंदी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, संस्कृत के साथ एमएससी गणित, भूगोल, कंप्यूटर साइंस और एमकॉम शामिल हैं। इसके अलावा पीजी डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग जैसे विशिष्ट कोर्स भी उपलब्ध हैं।
कोर्स सीटें
बीए 740
बीए विद मेजर इको 55
बीए विद मेजर इंग्लिश 55
बीए विद मेजर भूगोल 40
बीकॉम 280
बीएससी फिजिकल साइंस 400
बीएससी लाइफ साइंस 240
बीए विद मेजर गणित 40
बीएससी विद मेजर केमिस्ट्री 40
बीएससी विद मेजर गणित 40
एमए अंग्रेजी 50
एमए पॉलिटिकल साइंस 50
एमए संस्कृत 60
एमए इको 50
एमए हिंदी 60
एमएससी भूगोल 50
एमएससी गणित 40
एमकॉम 50
एमएससी सीएससी 40
पीजी डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग 15
एमएससी साइकोलॉजी 40
कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। दाखिले के लिए आवेदन करते समय विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क लगाए जाएंगे। इसके लिए सीनियर विद्यार्थियों व कॉलेज स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा कॉलेज प्रोफाइल अपडेट कर डीएचई के पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी।
- डॉ. विवेक सैनी, प्राचार्य, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, हिसार।