फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pre-Subroto: Mangali's girls team became champion

प्री-सुब्रतो : मंगाली की लड़कियों की टीम बनी चैंपियन

Fri, 21 Jul 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 21 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Pre-Subroto: Mangali's girls team became champion
हिसार जाट कॉलेज में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे मगाली और जुगलान की टीम खेलते हुए।
हिसार। शिक्षा विभाग की ओर से जाट कॉलेज मैदान में आयोजित जिलास्तरीय प्री-सुब्रतो फुटबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। अब विजेता टीमें फतेहाबाद में 24 से 26 जुलाई तक हाेने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। शिक्षा विभाग में डीपीई के पद पर कार्यरत कुलदीप मक्कड़ ने बताया कि अंडर 17 लड़कियों के वर्ग में मंगाली के राजकीय कन्या विद्यालय की टीम विजेता बनी। गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंगाली की टीम ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जुगलान को 4-0 से हराया। मंगाली की ओर से भावना ने 2 गोल जबकि सिमरण और तान्या ने 1-1 गोल किया।
विज्ञापन

दोनों वर्गों में हारी आर्मी स्कूल की टीम
इसके अलावा अंडर-14 लड़कों के वर्ग में डिटरमाइंड स्कूल कैमरी की टीम ने आर्मी स्कूल हिसार को 4-0 से हराया। हर्ष ने 2, अरमान और तेजपाल ने 1-1 गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। अंडर-17 लड़कों के वर्ग में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगवा की टीम ने आर्मी स्कूल हिसार को 3-0 से हराया। इस मुकाबले में गंगवा की ओर से दीपक ने 2 और मोहित ने 1 गोल किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग, एईओ महेंद्र सिंह भादू, विनय कुमार, नवीन कड़वासरा, सतीश, रमेश सिहाग, रोशनी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed