फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pre-Nehru Cup Girls Hockey Competition: Host VJDS team defeated Patiala's Yadavindra School 3-0

प्री-नेहरू कप कन्या हॉकी स्पर्धा : मेजबान वीडीजेएस की टीम ने पटियाला के यादविंद्र स्कूल को 3-0 से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Pre-Nehru Cup Girls Hockey Competition: Host VJDS team defeated Patiala's Yadavindra School 3-0
विद्या देवी स्कूल में हॉकी खेलतीं ​खिलाड़ी। 
हिसार। दिल्ली रोड स्थित विद्या देवी जिंदल स्कूल (वीडीजेएस) में सोमवार से ऑल इंडिया आईपीएससी प्री-नेहरू कप कन्या हॉकी एवं एक्वाटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। एक्वाटिक्स प्रतियोगिता 6 से 9 जुलाई व प्री-नेहरू कप कन्या हॉकी प्रतियोगिता 6 से 11 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में देशभर के 23 प्रतिष्ठित विद्यालयों के करीब 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन मुकाबले में अंडर-14 हॉकी वर्ग में मेजबान वीडीजेएस ने यादविंद्र पब्लिक स्कूल पटियाला को 3-0 से हराकर विजयी शुरुआत की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन 3 हरियाणा गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल ज्ञान प्रकाश पांडेय ने किया। उन्होंने आईपीएससी ध्वज फहराकर खेलों का औपचारिक शुभारंभ किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य नैना ढिल्लों ने मुख्य अतिथि और आईपीएससी पर्यवेक्षक डॉ. यशवंत का पौधा भेंटकर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में सभी 23 विद्यालयों की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट किया।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यालय की वरिष्ठ हॉकी कप्तान सहजप्रीत कौर ने खिलाड़ियों को खेल भावना, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। समारोह के बाद हॉकी और एक्वाटिक्स प्रतियोगिताओं के मुकाबले शुरू हुए। तैराकी स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने अनुशासन, उत्साह और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के साथ खेल उत्कृष्टता, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आपसी सौहार्द की भावना को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासक निखिल रुद्र, आईपीएससी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed