फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Prayers in temples for the victory of Indian women's hockey team

भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत के लिए मंदिरों में की प्रार्थना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Prayers in temples for the victory of Indian women's hockey team
हिसार। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। टीम में दमखम दिखा रही हिसार की बेटी उदिता और शर्मिला की जीत के लिए कैमरी गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने मंदिर में प्रार्थना की। इस दौरान बेटियों को शुभकामनाएं देने के लिए अमर उजाला की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया, जिस पर लोगों ने अपनी शुभकामनाएं लिखीं।
विज्ञापन

दोनों बेटियों के परिवार में खुशी का माहौल है। शहरवासियों का कहना है कि इस बार हमारी बेटियां गोल्ड मेडल लेकर आएंगी। बुधवार को भारतीय टीम का मुकाबला अर्जेंटीना के साथ होगा। इस मौके पर शर्मिला के दादा चिराग गोदारा, अनिल गोदारा, पूर्व सरंपच दलबीर, सीनियर हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग, डाबड़ा से सुरेंद्र, अंकित, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोच आजाद मलिक ने कहा कि शर्मिला, उदिता व सविता पूनिया ने अब तक के सभी मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। गोल बचाने में सविता की भूमिका बेहद शानदार रही। वह गोल बचाने के लिए दीवार की तरह खड़ी रही और टीम की जीत में योगदान दिया। डाबड़ा निवासी कोच राजेंद्र सिहाग ने कहा कि महिला हॉकी की टीम काफी मजबूत है। हमें टीम से गोल्ड मेडल की उम्मीद है। युवा हॉकी खिलाड़ी अपनी टीम का मैच देखकर उनसे सीख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी सविता पूनिया ने फार्मेसी समाज को किया गौरवान्वित
भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य एवं गोलकीपर सविता पूनिया के ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन ने फार्मेसी समाज के लोगों में सबसे ज्यादा खुशी है। सविता पूनिया के पिता महेंद्र सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत हैं। एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मेसी ऑफिसर हरियाणा के राज्य प्रधान विनोद दलाल ने बताया कि परिवार को बधाई देकर हौसला बढ़ाया है। जिला प्रधान सुरेश शर्मा, राज्य प्रेस सचिव अनिल शर्मा, रोमी सिंगला, कोषाध्यक्ष रामनिवास, रोहताश कुमार, समुंद्र सिंह, मनदीप, प्रवीण सिंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed