{"_id":"678ea2cfdb50896990071fd0","slug":"praveen-popli-became-the-convenor-of-hotel-and-guest-house-association-hisar-news-c-21-hsr1020-549292-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: होटल एवं गेस्ट हाउस एसोसिएशन के संयोजक बने प्रवीण पोपली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: होटल एवं गेस्ट हाउस एसोसिएशन के संयोजक बने प्रवीण पोपली
Tue, 21 Jan 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-14 निवासी भाजपा नेता प्रवीण पोपली को होटल एवं गेस्ट हाउस एसोसिएशन का संयोजक नियुक्त किया गया। एमसी कालोनी निवासी धीरज मेहता को प्रधान बनाया गया है। शहर के निजी होटल में शहर के होटल एवं गेस्ट हाउस के संचालकों ने यह फैसला लिया। सर्वसमिति से धीरज मेहता को प्रधान आदिक नाशा को उप प्रधान, ललित बंसल को महासचिव, योगेश बंसल को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त प्रधान धीरज मेहता ने कहा कि सभी साथियों के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। बाकी की कार्यकारिणी का शीघ्र ही गठन कर दिया जाएगा।
प्रदीप बेनीवाल बने नौजवान सभा के प्रधान
हिसार। नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने वाली जनवादी नौजवान सभा ने डोभी गांव में युवा सम्मेलन कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रदीप बेनीवाल को प्रधान, सूरजमल को सचिव, मोनू व सुरेंद्र उपप्रधान, रजत सहसचिव, सुनील को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
डीवाईएफआई के जिला सचिव मुकेश दुर्जनपुर ने बताया कि 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 21वां जिला सम्मेलन सूबेसिंह स्मारक भवन में होगा। नवनिर्वाचित प्रधान प्रदीप ने कहा कि नशा युवाओं को अपराध की तरफ धकेल रहा है। सभा युवाओं को जागरूक कर समाजहित के लिए प्रेरित कर रही है। इस मौके पर रजत, सुनील, आशीष, सोनू, सुभाष, अंकित, हिमाशु, योगेश, राजेश, मोनू, सुरेन्द्र आदि मौजूद रहे।