{"_id":"65c7bfa312e5dee13a0107be","slug":"praveen-died-in-a-road-accident-hisar-news-c-21-hsr1020-319146-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मातम में बदली खुशियां, खांडा खेड़ी के प्रवीण की शादी के अगले ही दिन मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मातम में बदली खुशियां, खांडा खेड़ी के प्रवीण की शादी के अगले ही दिन मौत
Sat, 10 Feb 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
बास। शादी के अगले ही दिन ही गांव खांडा खेड़ी के युवक प्रवीण की सड़क हादसे में मौत हो गई। जींद के गोहाना रोड पर गांव बुटाना के पास नवविवाहित जोड़ा भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में दूल्हे की मौत हो गई। दुल्हन घायल हो गई। जिसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नही हुआ था कि उसका सुहाग छिन गया और नवविवाहिता की खुशियों पर ग्रहण लग गया।
कल तक जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थी आज वहां मौत का मातम पसर गया। युवक की मौत के बाद परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य पग फेरे के बाद प्रवीण व उसकी पत्नी के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। उन्हें क्या पता था कि उनकी जगह प्रवीण की मौत की खबर आएगी। सबसे बुरा हाल मृतक की मां का है। उन्होंने रो-रोकर बुरा हाल बना लिया है। हालांकि परिवार के अन्य सदस्य उन्हें ढांढ़स बंधाने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रवीण की शादी 8 फरवरी को गोहाना के गुड्डा काॅलोनी में हुई थी। शुक्रवार को वह अपनी नवविवाहित दुल्हन को कार से अपनी सुसराल लेकर आया था। देर शाम वो अपनी पत्नी के साथ वापस अपने घर गांव खांडा खेड़ी आ रहा था लेकिन तभी रास्ते में गोहाना जींद रोड पर गांव बुटाना के पास उसकी कार हादसे का शिकार हो गई। जिन्हें इलाज के लिए खानपुर के महिला मेडिकल काॅलेज लाया गया। उपचार के दौरान दूल्हे प्रवीण की मौत हो गई। दूल्हे की मौत के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया।