फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Power vs Para.....

पावर वर्सेज पारा .....

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Power vs Para.....
हिसार। पिछले एक सप्ताह से चल रही लू से शनिवार को भी राहत नहीं मिली। शनिवार को हिसार का अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को भी तापमान 46 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। सोमवार को तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद है। पिछले एक महीने में 23 लाख यूनिट बिजली की डिमांड बढ़ गई है।
विज्ञापन

इस साल अप्रैल के बाद मई के महीने में भी गर्मी खूब सता रही है। सुबह 7 बजे से ही धूप तीखी होने लगती है। सुबह दस बजे ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। दोपहर 12 बजे तापमान 43, दोपहर एक बजे तापमान 45, डेढ़ बजे तापमान 46 डिग्री से अधिक पहुंच गया। दो बजे तापमान सर्वाधिक 47 डिग्री के पार हो गया। भीषण गर्मी के कारण रात 8 बजे तक गर्म हवाओं से राहत नहीं मिली। दिन का न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की डिमांड भी बढ़ गई है। बिजली की मांग 97 लाख यूनिट को पार कर चुकी है। 13 मई को बिजली निगम ने 97 लाख 69 हजार यूनिट बिजली की आपूर्ति की।
विज्ञापन

बिजली की आपूर्ति
08 अप्रैल 2022 75.15 लाख यूनिट
12 अप्रैल 2022 73.99 लाख यूनिट
20 अप्रैल 2022 81.45 लाख यूनिट
30 अप्रैल 2022 79.08 लाख यूनिट
13 मई 2022 97.69 लाख यूनिट
बिजली आपूर्ति............
इंडस्ट्रीज 28.78 लाख यूनिट
अर्बन एरिया 33.63 लाख यूनिट
सब अर्बन एरिया 30.70 लाख यूनिट
सब अर्बन एग्रीकल्चर 4.58 लाख यूनिट
कुल 97.69 लाख यूनिट
कितने घंटे आपूर्ति ....
ग्रामीण फीडर 15.51 घंटे
शहरी फीडर 23.58 घंटे
इंडस्ट्रीज 15.52 घंटे
पिछले एक सप्ताह में तापमान का ग्राफ....
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
13 मई 48.0 27.9
12 मई 47.4 28.0
11 मई 45.5 27.8
10 मई 44.4 28.0
09 मई 44.9 27.0
08 मई 44.3 24.9
जून से चालू होगी खेदड़ थर्मल प्लांट की दूसरी यूनिट
खेदड़ थर्मल प्लांट की फिलहाल एक ही यूनिट चल रही है। दूसरी यूनिट के लिए चीन से कुछ उपकरण आने हैं। जो चीन से जापान के रास्ते भारत तक आएंगे। इसके बाद इन उपकरणों को दूसरी यूनिट में लगाया जाएगा। चीन के इंजीनियर नहीं आएंगे। स्थानीय इंजीनियर ऑनलाइन उनसे जुड़े रहेंगे। चीनी इंजीनियर ऑनलाइन उपलब्ध रह कर मशीनों को ठीक कराएगे। जून माह के पहले सप्ताह में दूसरी यूनिट से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुला रहे लोकल फॉल्ट ....
बिजली निगम की ओर से पूरी बिजली आपूर्ति का दावा किया जा रहा है। दूसरी ओर लोकल फॉल्ट उपभोक्ताओं को रुला रहे हैं। सेक्टर 27-28 स्थित 220 केवी पावर हाऊस से जुड़े सब स्टेशनों के उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले चार दिन से सब स्टेशनों में फॉल्ट के चलते बिजली वैकल्पिक तौर पर दूसरे फीडरों के जरिये दी जा रही है। जिस कारण उपभोक्ताओं को लंबे लंबे कट सहने पड़ रहे हैं।

वर्जन
अब उपभोक्ताओं को पूरी बिजली दी जा रही है। सेक्टर-13 के सब स्टेशन में कुछ फॉल्ट के चलते समस्या थी। अब इसे राजगढ़ रोड़ वाले सब स्टेशन से जोड़ दिया गया है। रविवार से उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं आएगी।
विजेंद्र लांबा, कार्यकारी अभियंता, डीएचबीवीएन, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed