फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Power of the third eye... Surveillance will increase with high-definition CCTV cameras at 80 locations, a major move by district police after Subhash Malik murder case

Hisar News: तीसरी आंख की ताकत... 80 जगहों पर हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरे से बढ़ेगी निगरानी, सुभाष मलिक हत्याकांड के बाद जिला पुलिस का बड़ा कदम

Thu, 05 Feb 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 05 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Power of the third eye... Surveillance will increase with high-definition CCTV cameras at 80 locations, a major move by district police after Subhash Malik murder case
हांसी। सेक्टर-6 में प्रॉपर्टी डीलर और रिटायर्ड पंचायत सेक्रेटरी सुभाष मलिक की उनके कार्यालय में घुसकर हत्या किए जाने के बाद हांसी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाने के लिए कदम उठाया है। घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे बंद मिलने से पुलिस के लिए जांच में बड़ी मुश्किलें आईं। इसी को ध्यान में रखते हुए अब पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में 80 प्रमुख स्थानों पर हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने हांसी, नारनौंद और बास क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों और मुख्य मार्गों को चिह्नित किया है, जिनमें उमरा गेट, बड़सी गेट, आंबेडकर चौक, हिसार चुंगी, काली देवी चौक, सिसाय पुल सहित 80 स्थान शामिल हैं। इन स्थानों पर लगाए जाने वाले कैमरे सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे, जिससे पूरे जिले की निगरानी बेहतर तरीके से की जा सकेगी। सीसीटीवी कैमरों से न केवल अपराधों पर नजर रखी जा सकेगी, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारु होगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए डीसी को लिखा पत्र
एसपी अमित यशवर्धन ने जिले में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए डीसी राहुल नरवाल को पत्र लिखा है। उन्होंने शहर और ग्रामीण इलाकों में संबंधित विभागों या किसी योजना के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाने की सिफारिश की है। इसके अलावा, पुलिस कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत भी कैमरे लगाने की योजना बना रही है, जिसमें बड़े कॉर्पोरेट घराने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सुभाष मलिक हत्याकांड में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले थे, जिससे आरोपियों की पहचान में देरी हुई। हम पहले से ही सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बना चुके थे, लेकिन इस घटना के बाद इसे तेजी से लागू कर रहे हैं। हमने डीसी को पत्र लिखा है और किसी योजना के माध्यम से कैमरे लगाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। हांसी पुलिस प्रशासन का यह कदम जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा और अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद करेगा। - अमित यशवर्धन, एसपी, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed