{"_id":"6af4c1400ddb82232608296b","slug":"cheated-of-745-lakh-rupees-by-promising-to-start-a-business-hisar-news-c-21-hsr1020-990636-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: व्यवसाय शुरू कराने का झांसा देकर 7.45 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: व्यवसाय शुरू कराने का झांसा देकर 7.45 लाख रुपये की ठगी
Thu, 12 Nov 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
हांसी। शहर के फीकापीर चौक क्षेत्र निवासी निशांत चोपड़ा ने व्यवसाय शुरू कराने का झांसा देकर 7.45 लाख रुपये की कथित ऑनलाइन धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर हांसी सिटी थाना पुलिस ने हिसार निवासी विवेक गर्ग, सीए मीनाक्षी गोयल, विजय गोयल और संदीप मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और आपराधिक साजिश की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
किला चौकी इंचार्ज और जांच अधिकारी अनिल कुमार के अनुसार, शिकायतकर्ता निशांत चोपड़ा ने बताया कि वर्ष 2017 में उसकी मुलाकात विवेक गर्ग से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में मित्रता हो गई। आरोप है कि विवेक गर्ग ने उसे हिसार में इंडियन एग्रो नाम से फैक्टरी चलाने और माल सप्लाई का व्यवसाय शुरू करने का प्रस्ताव दिया।
इसके बाद निशांत एंटरप्राइजेज के नाम से फर्म का पंजीकरण करवाया और हिसार एक निजी बैंक में खाता खुलवाया गया।आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि दूसरे मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी हासिल कर खाते से ऑनलाइन लेनदेन किया और 7.45 लाख रुपये से अधिक की राशि निकाल ली। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। संवाद