{"_id":"6af4c22ab10c45db480e3a47","slug":"pa-1-results-will-identify-weak-students-teaching-will-be-conducted-in-zero-period-hisar-news-c-21-hsr1020-990390-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पीए-1 के नतीजों से होगी कमजोर विद्यार्थियों की पहचान, शून्य पीरियड में कराई जाएगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पीए-1 के नतीजों से होगी कमजोर विद्यार्थियों की पहचान, शून्य पीरियड में कराई जाएगी पढ़ाई
Thu, 12 Nov 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
हिसार। पढ़ने, लिखने और बुनियादी गणित में कमजोर विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर सुधारने के लिए शिक्षा विभाग विशेष कार्ययोजना तैयार करेगा। निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्रथम आवधिक आकलन-1 (पीए-1) के परिणामों के आधार पर कमजोर विद्यार्थियों की पहचान की जाएगी।
इसके बाद उनकी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग और अभ्यास करवाया जाएगा। स्कूलों में शून्य पीरियड का उपयोग ऐसे बच्चों की पढ़ाई सुधारने के लिए किया जाएगा। कमजोर विद्यार्थियों को पाठ दोबारा पढ़ाने, लिखने का अभ्यास करवाने और गणित की बुनियादी अवधारणाएं समझाने पर जोर रहेगा। इससे प्रत्येक बच्चे की सीखने संबंधी कठिनाइयों को समझकर व्यक्तिगत स्तर पर मदद दी जा सकेगी।
कार्ययोजना के तहत विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिन बच्चों को पढ़ने, लिखने और गणित के सवाल समझने में परेशानी है उन्हें अलग से अभ्यास करवाया जाएगा। शिक्षकों का प्रयास रहेगा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी कक्षा के निर्धारित शैक्षणिक स्तर तक पहुंचे।
विज्ञापन
स्मार्ट टीवी से पढ़ाई बनाई जाएगी रुचिकर
पढ़ाई को प्रभावी और रोचक बनाने के लिए स्कूलों में स्मार्ट टीवी का उपयोग बढ़ाया जाएगा। दृश्य सामग्री के माध्यम से विभिन्न विषयों को आसानी से समझाया जाएगा। इसके अलावा बालवाटिका-3 की गतिविधियों और मॉडल बालवाटिका को प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि शुरुआती कक्षाओं से ही बच्चों की शैक्षणिक नींव मजबूत हो सके।
ऑनलाइन रिपोर्ट कार्ड से अभिभावकों को मिलेगी जानकारी
अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई से जोड़ने के लिए ऑनलाइन रिपोर्ट कार्ड एप का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। इसके माध्यम से वे बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन और प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। निपुण हरियाणा मिशन का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान की दक्षता विकसित करना है।
:::::::::
शून्य पीरियड का प्रभावी उपयोग कर कमजोर विद्यार्थियों को अतिरिक्त अभ्यास करवाया जाएगा। स्मार्ट टीवी और अन्य शिक्षण गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई को रुचिकर बनाया जाएगा, ताकि प्रत्येक बच्चा निर्धारित शैक्षणिक स्तर हासिल कर सके। -राकेश चराया, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ)