फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Power employees burned copies of the order in protest against privatization.

Hisar News: निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों ने फूंकीं आदेश की प्रतियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Power employees burned copies of the order in protest against privatization.
बरवाला में बिजली निगम कर्मचारी आदेशों की प्रतियां जलाते हुए।
बरवाला। बिजली कर्मचारियों व इंजीनियर एसोसिएशन ने संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को बिजली निगम बरवाला कार्यालय परिसर में सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर बिजली क्षेत्र में निजीकरण और समानांतर लाइसेंस देने के फैसले का विरोध किया। आदेशों की प्रतियां जलाकर रोष जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान सुनील सोथा व अश्वनी पूनिया ने की। संचालन राधेश्याम और दीपक ने किया। राज्य प्रधान सूबे सिंह कादयान ने आरोप लगाया कि सरकार बिजली महकमे को निजी कंपनियों के हाथों में सौंपने की दिशा में बढ़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने स्मार्ट मीटर, बिजली दरों में बढ़ोतरी और अलग एग्रो डिस्कॉम बनाने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार के आश्वासन पर 11 से 13 अगस्त की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित की गई थी लेकिन अब फिर निजीकरण की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। प्रदर्शन में सुरेंद्र सिंह जेई, राजेश जेई, अनिल कुमार, वीरेंद्र पूनिया, अशोक श्योकंद, देशदीपक, धर्मपाल, पवन शर्मा, अजमेर, सुशीला, रवीना और प्रमिला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed