फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Postmortem of Sorkhi's innocent girl was done in Hansi civil hospital.

Hisar News: सोरखी की मासूम बच्ची का हांसी के नागरिक अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम

Sun, 04 Feb 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 04 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Postmortem of Sorkhi's innocent girl was done in Hansi civil hospital.
बास हांसी नागरिक अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज करता पुलिस कर्मचारी।
बास। सोरखी गांव की पांच वर्षीय बच्ची वंशिका का शनिवार को हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। दोपहर करीब 2:30 बजे गांव में गमगीन माहौल में परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। बच्ची की मौत से परिजन गहरे शोक में है। वहीं वंशिका के छह वर्षीय भाई कुशल का हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुशल की हालत भी नाजुक बनी है। शनिवार को बास थाना पुलिस ने मृतक वंशिका के पिता अनूप के शिकायत पर अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में अनूप ने बताया कि वह मजदूरी करता है। दो फरवरी दोपहर करीब ढाई बजे प्राइमरी पाठशाला सोरखी से छुट्टी होने के बाद वह अपनी बेटी वंशिका व बेटे कुशल को लेकर घर आ रहा था। जब वह दोनों बच्चों को लेकर नेशनल हाईवे को पार कर रहा था, तो रोहतक की तरफ से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक कार ने कुशल और बेटी वंशिका को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारते ही कार चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने कार को पकड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन वह भाग गया।
विज्ञापन

अनूप ने बताया कि वह वाहन का प्रबंध करके दोनों बच्चों को हांसी नागरिक नागरिक अस्पताल में लेकर आया। जहां डॉक्टरों ने वंशिका को मृत घोषित कर दिया। कुशल की गंभीर हालात देखते हुए उसके हिसार रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार को बास थाना पुलिस ने बयान लेकर कार चालक पर केस दर्ज करके वंशिका का हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हांसी के नागरिक अस्पताल में मौजूद सोरखी गांव के सरपंच प्रतिनिधि योगेश कुमार ने बताया कि उन्होंने गांव कि गलियों में दौड़ती हुई कार की सीसीटीवी फुटेज और कार का नंबर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। अगर किसी को यह कार नजर आए, तो सोरखी पुलिस चौकी, बास थाना में सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed