{"_id":"68af5a458d7aad44e10dc28d","slug":"portal-reopened-for-admission-in-ug-courses-hisar-news-c-21-hsr1020-696755-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए पोर्टल फिर खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए पोर्टल फिर खुला
विज्ञापन
शहर के सभी कॉलेजों में सीटें हैं रिक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। शहर के कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्सों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज है। शहर के प्रमुख 6 कॉलेजों में अभी भी विभिन्न कोर्सों में कई सीटें खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए कॉलेजों द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। इन कॉलेजों में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, एफसी कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज, जाट कॉलेज, डीएन कॉलेज और इंपीरियल कॉलेज शामिल हैं।
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में बीएससी फिजिकल साइंस कोर्स में सबसे अधिक सीटें खाली हैं। इसके अलावा बीए कोर्स में भी छात्रों के लिए पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं। एफसी कॉलेज में बीए की सीटें ज्यादा संख्या में रिक्त हैं, जबकि राजकीय महिला कॉलेज में बीकॉम कोर्स में सबसे अधिक सीटें खाली पड़ी हैं। विद्यार्थी वीरवार ऑनलाइन आवेदन करके कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं।
इग्नू में 31 अगस्त तक मौका
वहीं, दूसरी ओर, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा व पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि यह उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है जो किसी कारणवश अब तक दाखिला नहीं ले सके हैं। इग्नू की ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग प्रणाली के तहत विद्यार्थी अपने घर या नजदीकी अध्ययन केंद्र में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in या onlinerr.ignou.ac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इग्नू के अध्ययन केंद्र शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में कार्यरत हैं, जिससे सभी वर्गों के विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थी सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
यहां उन्हें न्यू रजिस्ट्रेश्न पर क्लिक कर अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और पासवर्ड डालकर एक नया अकाउंट बनाना होगा।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार लॉगिन करके ऑनलाइन या ओडीएल मोड में उपलब्ध कोर्स का चयन कर सकते हैं।
इसके बाद उन्हें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क विवरण भरने होंगे।
आवेदन के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
अब आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
सभी विवरण भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसकी रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।