फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   pollution, 2 time pollution than last year, pollution in hisar, hisar

हिसार में इस बार पिछली दिवाली से दोगुना रहा प्रदूषण का स्तर

Fri, 04 Nov 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 04 Nov 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
 pollution, 2 time pollution than last year, pollution in hisar, hisar
हिसार। जीजेयू में छाया स्मॉग - फोटो : bureau

शहर में इस बार पिछली दिवाली की अपेक्षा दोगुना प्रदूषण हुआ। शहरवासियों ने इस दिवाली पर आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। लेकिन इस आतिशबाजी के कारण शहर का वातावरण जहरीला हो गया। धूल के कणों और पटाखों से निकली जहरीली गैसों ने वातावरण को बुरी तरह से दूषित कर दिया। पिछली दिवाली की अपेक्षा इस बार स्वास्थ्य के लिए घातक नाइट्रोजन डाइ ऑक्साइड गैस की मात्रा भी बढ़ गई। पिछली बार वातावरण में दिवाली के दिन धूल के कण (आरएसपीएम) 161.2 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। जबकि इस बार यह 325.2 रहा। हालांकि वातावरण में सल्फरडाई ऑक्साइड की मात्रा इस बार कुछ कम रही। 

विज्ञापन


सल्फर घटी, नाइट्रोन डाईऑक्साइड बढ़ी
स्वास्थ्य के लिए घातक नाइट्रोजन डाइ ऑक्साइड गैस का स्तर पिछली दिवाली की अपेक्षा इस बार 2.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक बढ़ गया। इस बार नाइट्रोजन का स्तर 21.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। जबकि पिछली दिवाली पर यह 19.1 रहा था। वहीं इस दिवाली पर सल्फर डाईऑक्साइड का स्तर पिछली दिवाली से 5.34 माइक्रोग्राम कम 33.66 रहा। पिछली दिवाली पर यह 39 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था।
विज्ञापन


दिवाली से पहले प्रदूषण के चौंकाने वाले आंकड़े
प्रदूषण विभाग द्वारा प्रदूषण के सैंपल लिए जाने के बाद चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आए हैं। दिवाली के दिन (30 से 31 अक्तूबर) वातावरण में सल्फर और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड का स्तर क्रमश 33.66 और 21.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि दिवाली से एक सप्ताह पहले (24 से 25 अक्तूबर) लिए गए सैंपल में दोनों जहरीली गैसों की मात्रा अधिक रही। तब सल्फर डाइऑक्साइड की मात्रा 26 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और नाइट्रोजन की मात्रा 30 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी। वहीं 24 से 25 अक्तूबर को प्रदूषण का स्तर भी दिवाली के दिन से करीब दोगुणा ही रहा। माना जा रहा है कि धूल भरी हवाओं और जाम लगने के कारण प्रदूषण का स्तर इतना रहा हो। लेकिन ये आंकड़े शहर के दूषित होते वातावरण के लिए चिंता का विषय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों में यह रहा प्रदूषण
समय     आरएसपीएम    एसपीएम    एसओ2    एनओ2
2015
दिवाली के दिन    161.2    179.5    39    19.1
दिवाली से पहले    118    140.2    7.6    9.16

2016
दिवाली (30 से 31)    325.2    389.3    33.66    21.6
दिवाली से पहले (24 से 25)    579    689.3    26    30
नोट - सभी आंकड़े माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed