फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Polling parties will leave today in 280 buses for 1764 polling stations.

Hisar News: 1764 मतदान केंद्रों के लिए 280 बसों से आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave today in 280 buses for 1764 polling stations.
महाबीर स्टेडियम से मतदान पेटियां लेकर जाते कर्मचारी।  
हिसार। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए प्रचार थम गया है। प्रत्याशियों अब माइक लगाकर जनसभा नहीं कर सकेंगे। शराब ठेके भी 25 मई बंद हो गई है। प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने रोड शो पर फोकस किया। पोलिंग पार्टी के सदस्यों ने चुनाव से पहले वीरवार को बैलेट पेपर से मतदान किया। लोकसभा क्षेत्र में कुल 1764 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें हिसार जिले के 1312 मतदान केंद्र शामिल हैं। रेंडमाइजेशन के बाद यह भी सुनिश्चित हो गया है कि कौन सी पोलिंग पार्टी और माइक्रो पर्यवेक्षक किस बूथ पर अपनी ड्यूटी देंगे। पोलिंग पार्टियों को 280 बसों से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्थानीय महाबीर स्टेडियम से सभी पोलिंग पार्टियां आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर पहुंचाने व वापिस लाने के लिए जीपीएस युक्त गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। 24 मई की रात्रि को सभी पोलिंग पार्टियों मतदान केंद्रों पर ही ठहराव करेंगी।
विज्ञापन

वेब कास्टिंग के जरिए सभी मतदान केंद्रों पर रखी जा रही है निगरानी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग की सभी हिदायतों का की दृढ़ता से पालना करने के निर्देश दिए हैं। चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के उद्देश्य को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग कैमरों की व्यवस्था करवाई गई है। इस व्यवस्था के माध्यम से मतदान केंद्रों पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी रखने के लिए सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पर्याप्त कर्मियों की भी ड्यूटियां निर्धारित की गई हैं। मतदान केंद्रों के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी कर सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया को शुरू करवाना सुनिश्चित किया जाए। सायं 6 बजे के बाद भी अगर कोई मतदाता लाइन में है तो उसका भी मतदान करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान से संबंधित डेटा अपडेट करने की जिम्मेवारी सेक्टर अधिकारियों को सौंपी गई है। सभी सेक्टर अधिकारी हर दो घंटे के बाद मतदान का डेटा अपडेट करना भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में धारा 144 लागू, शराब बिक्री पर रहेगी पाबंदी
चुनाव को लेकर धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश भारतीय दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लागू किए हैं। आदेश आज 23 मई से 25 मई को मतदान प्रक्रिया संपन्न होने तक प्रभावी रहेंगे। 23 से 25 मई तक तथा मतगणना के दिन यानी 4 जून को सभी शराब की दुकानों को बंद रखने तथा होटल, रेस्तरां व बार में शराब नहीं परोसने के आदेश जारी किए गए हैं। उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त इन आदेशों की दृढ़ता से अनुपालना करवाना सुनिश्चित करेंगे।
ये वैकल्पिक दस्तावेज दिखाकर किया जा सकता है मतदान
वोट डालने के लिए वोटर कार्ड के अलावा अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्रीय या राज्य सरकार तथा सार्वजनिक उपक्रमों या सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज और आधार कार्ड शामिल हैं।


होर्डिंग्स-पोस्टर की 400 तो शराब-नकदी बांटने की 4 शिकायतें मिलीं
सी-विजिल एप के माध्यम से अब तक जिले में 492 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से 413 शिकायत सही मिलने पर समाधान कर दिया गया। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों को पूरा न करने वाली 79 शिकायतों को ड्रॉप किया गया। कुल 492 शिकायतों में 400 शिकायत अवैध होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर के बारे में थी। चार शिकायतें शराब-पैसे वितरित करने के बारे में थीं।सी-विजिल एप का प्रयोग करने के लिए स्मार्टफोन पर गूगल प्ले स्टोर से सी-विजिल सिटीजन एप डाउनलोड कर अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के माध्यम से ऐप में लॉग इन कर शिकायत दर्ज करने के साथ फोटो वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं।


हिसार लोकसभा सीट का ब्योरा
कुल मतदाता : 1790722
पुरुष मतदाता : 955230
महिला मतदाता : 835481
थर्ड जेंडर मतदाता : 11
विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या
हिसार : 178803

नलवा : 181270
आदमपुर : 179450
उकलाना : 216753
नारनौंद : 213431
हांसी : 202329
बरवाला : 186545
उचाना कलां : 216998
बवानीखेड़ा : 215143
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed