फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   unique fan of haryana deputy cm dushyant chautala

दुष्यंत चौटाला बने डिप्टी सीएम तो पूरी हुई इस शख्स की कसम, 15 साल बाद कटवाई दाढ़ी

Tue, 29 Oct 2019 04:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 29 Oct 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
unique fan of haryana deputy cm dushyant chautala
चौटाला परिवार का अनोखा फैन - फोटो : अमर उजाला
15 साल पहले मिर्चपुर के राजपाल ने कसम खाई थी कि जब तक चौटाला परिवार दोबारा से सत्ता में काबिज नहीं हो जाता, तब तक वह अपनी दाढ़ी नहीं कटवाएंगे। 27 अक्तूबर को जैसे ही दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली, वैसे ही राजपाल की कसम भी पूरी हो गई। यही नहीं राजपाल को खुद चौटाला परिवार ने सिरसा बुलाया और उनकी दाढ़ी कटवाई।
विज्ञापन


राजपाल डेविड देवीलाल की नीतियों से इतने प्रभावित हुए कि उनकी पार्टी को ही अपना सब कुछ मान लिया। 2004 में चौटाला सरकार जाने के बाद राजपाल डेविड ने कसम खाई कि जब तक दुबारा से चौटाला परिवार से कोई भी मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री नहीं बन जाता तब तक वह अपनी दाड़ी नही कटवाएंगे।
विज्ञापन


इनेलो के दो भागों में बंटने के बाद राजपाल डेविड दुष्यंत चौटाला के साथ जेजेपी में आ गए। 27 अक्टूबर को दीवाली के दिन दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद राजपाल डेविड की भी कसम पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो, जजपा दोनों के प्रचार करता रहा

राजपाल डेविड लगातार पहले इनेलो व अब जेजेपी के लिए दीवारों पर पोस्टर, देवीलाल के लिए गाने लिखकर उनकी ऑडियो कैसेट बनवाकर प्रचार करते आए हैं। उनका कहना है कि आज उनकी तमन्ना पूरी हो गई है। सोमवार को राजपाल डेविड को चौटाला परिवार ने सिरसा बुलाया और अजय चौटाला, नैना चौटाला, दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला की मौजूदगी में उनकी दाढ़ी कटवाई।

राजपाल जैसे कार्यकर्ता हमारी पार्टी की शान
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजपाल डेविड जैसे कार्यकर्ता पार्टी की शान हैं। सत्ता से लंबे समय तक दूर रहने के बाद भी हमारे कार्यकर्ता आज भी पहले से भी मजबूती के साथ हमारे साथ खड़े हैं। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। राजपाल डेविड ने जो कसम खाई थी वो आज पूरी हो गई है।

हमें बहुत खुशी है कि राजपाल डेविड आज भी पार्टी के प्रचार के लिए दिन रात लगे हुए हैं। ऐसे सच्चे दृढ़ संकल्प रखने वाले मजबूत साथियों का पार्टी हमेशा सम्मान करेगी। राजपाल डेविड का हम आभार प्रकट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed