{"_id":"60df60f38ebc3e9e92248a4a","slug":"police-stayed-outside-the-crematorium-for-two-days-gathered-evidence-as-soon-as-the-pyre-got-cold-hisar-news-rtk615806297","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन श्मशान गृह के बाहर रही पुलिस, चिता ठंडी होते ही जुटाए सुबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन श्मशान गृह के बाहर रही पुलिस, चिता ठंडी होते ही जुटाए सुबूत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद। गांव गामड़ा के युवक ने जींद में अपनी मां की हत्या कर उसके शव का गांव में गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया था। जांच के लिए वीरवार को जींद एफएसएल टीम के डॉ. धर्मेंद्र, संदीप श्मशान घाट पहुंचे और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके लिए हिसार की उपायुक्त ने नारनौंद पंचायती राज के एसडीओ जिले सिंह दलाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। इस दौरान जींद सिटी थाना प्रभारी डॉ. सुनील व रोहतक रोड चौकी इंचार्ज कमल सिंह भी मौजूद रहे। पिछले दो दिनों से पुलिस श्मशान घाट के बाहर तैनात थी, ताकि कोई चिता और अस्थियों के साथ छेड़खानी न कर दें। राख ठंडी होते ही टीम मौके पर पहुंची और सुबूत जुटाकर जांच के लिए मधुबन लैब भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गामड़ा निवासी 22 वर्षीय विनोद ने उसके दोस्त आशु के साथ मिलकर शर्मा नगर भिवानी रोड जींद में किराये के मकान में रह रही अपनी मां 48 बिमला की 28 जून की रात हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया था। अगली सुबह उसने अपनी बहन को बताया कि मां ने आत्महत्या कर दी। जब वह मौके पर पहुंची तो उसकी मां के हाथों पर खरोंच के निशान मिले। वहीं, आनन-फानन में भाई द्वारा मां का दाह संस्कार करने पर उसे कुछ शक हुआ। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने सपना के बयान पर विनोद व आशु के खिलाफ धारा 302, 201 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहन के बदले शादी करवाना चाहता था विनोद
सपना ने बयान में बताया था कि विनोद उसकी शादी के बदले खुद की शादी करवाना चाहता था। उसकी मां ने इसके लिए इनकार कर दिया था। इसी रंजिश् ामें उसने मां की हत्या करने का षड्यंत्र रचा था। पुलिस को सपना ने बताया कि जब वह विनोद के साथ गामड़ा जा रही थी तो रास्ते में उसने पूछा था कि मां के पास कितने पैसे हैं और वह कहां रखती है। इसके अलावा गली में लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में भी पूछा था।
विज्ञापन
हत्या कर शव का बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार करना अपराध है। चिता से शव के अवशेष जुटाकर जांच के लिए मधुबन लैब भेजा जाएगा। इससे पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि महिला की मौत कैसे हुई। - डॉ. धर्मेंद्र, एसएफएल टीम जींद