फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police seized a bike without papers

Hisar News: पुलिस ने जब्त की बिना कागजों की बाइक

Sun, 23 Mar 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 23 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police seized a bike without papers
बवानीखेड़ा। गांव कुंगड़ में शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान डायल 112 पुलिस टीम ने बस अड्डे पर लावारिस हालत में बाइक खड़ी मिली। पुलिस ने शक के आधार पर बाइक के कागजातों जांच की। कागजात न मिलने पर पुलिस ने बाइक को जब्त किया।
विज्ञापन

डायल 112 इंचार्ज उप निरीक्षक रामनिवास ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें बस अड्डे पर एक बिना नंबर की एचएफ डीलक्स बाइक खड़ी देखी। बाइक के आगे पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। शक होने पर उन्होंने बाइक के मालिक गांव मोठ निवासी प्रदीप से पूछताछ कर बाइक के कागज मांगे। लेकिन प्रदीप ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया तथा उसके पास बाइक के कोई कागज नहीं मिले। इसके बाद डायल 112 टीम ने बाइक की जानकारी थाना इंचार्ज निरीक्षक सतीश कुमार को दी। निरीक्षक सतीश कुमार ने बाइक के कोई कागज न मिलने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बाइक को जब्त कर थाने में खड़ी कर दी।
विज्ञापन


उप-पुलिस अधीक्षक का किया स्वागत

चांग। गांव ढाणी हरसुख में पहुंचने पर मुख्यालय उप-पुलिस अधीक्षक आर्यन चौधरी का ग्रामीणों ने स्वागत किया। उप-पुलिस अधीक्षक ने गांव के सरपंच व लोगों से मुलाकात कर गांव के नागरिकों की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में पूछा व समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर गुजरानी चौकी इंचार्ज सज्जन कुमार ने कहा कि ग्रामवासी गांव में चल रही किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि नशीले पदार्थों का व्यापार व सेवन करने वालों की जानकारी पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed