फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police remained entangled in border dispute, post mortem of Harikash's body could not be done

Hisar News: सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, नहीं हो सका हरिकेश के शव का पोस्टमार्टम

Fri, 28 Feb 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 28 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Police remained entangled in border dispute, post mortem of Harikash's body could not be done
हिसार। गांव पाबड़ा निवासी 45 वर्षीय हरिकेश के शव का पोस्टमार्टम पुलिस की थाना सीमा के विवाद के चलते नहीं हो सका। परिवार के लोग शुक्रवार को दिन भर इंतजार करते रहे। बरवाला-उकलाना की पुलिस थाना की सीमा को लेकर उलझे रहे। अब शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव पाबड़ा निवासी 45 वर्षीय हरिकेश फर्नीचर बनाने का काम करता था। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे खेत में गया था। करीब 8 बजे वह खेत में अचेत पड़ा मिला। परिजन उसे नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी तो बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद बरवाला पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए कहा कि यह मामला उकलाना थाना के क्षेत्र का है।
विज्ञापन

इसके बाद उकलाना थाना एसएचओ को फोन किया गया। उकलाना पुलिस ने मौके का मुआयना कराया। बाद में तय हुआ कि यह उकलाना पुलिस का क्षेत्र है। इतना तय होने तक पूरा दिन बीत चुका था। इसके बाद चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम नहीं किया। अब शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुछ गलतफहमी थी, जिसे दूर कर लिया गया था। थाना सीमा विवाद जैसी कोई बात नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed