फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police registered a case for withdrawing money by beating

मारपीट कर रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने किया मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Police registered a case for withdrawing money by beating
बरवाला। दौलतपुर चौक के पास सोमवार देर शाम युवक के साथ कई युवकों ने मार पिटाई कर पैसे छीन लिए। मामले की शिकायत गांव हसनगढ़ निवासी अमरजीत ने पुलिस में दी है। सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी एएसआई दया राम मौके पर पहुंचे व मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में अमरजीत ने कहा है कि वह सोमवार रात को अपने गांव बोबुआ जगमिंद्र ठेकेदार को पैसे देने के लिए जा रहा था। इस बीच जब वह सोनू होटल के पास पहुंचा तो उसके गांव का मंदीप व अन्य लोग वहां पर बैठे थे। उनके इशारा करने पर अमरजीत ने मोटरसाइकल रोक दिया। आरोप है कि तभी वहां बैठे लोगों ने उस पर हमला कर दिया व मारपीट करते हुए पहने हुए कुर्ते की जेब से 10 हजार रुपये निकाल लिए व भाग गए। बाद में अमरजीत ने परिजनों के साथ आकर पुलिस में इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed