फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police reached HAU in Dr. Bhavna death case

Hisar: डॉ. भावना मौत मामले में एचएयू पहुंची पुलिस, मौके से लैपटॉप व खाली बोतल बरामद

Tue, 29 Apr 2025 05:41 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 29 Apr 2025 05:41 PM IST
सार

डॉ. भावना यादव की मां ने बताया कि उसे घटना की सूचना देने वाले लड़के पर शक है। मेरी बेटी के पेट पर  किसी धारदार हथियार और जलने के निशान थे। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Police reached HAU in Dr. Bhavna death case
डीएसपी तनुज शर्मा ने डॉ. भावना मौत मामले में दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर की डॉ. भावना यादव की जलने से हुई मौत के मामले में हिसार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से कुछ अवशेष जुटाए हैं। मौके से एक बोतल मिली, जिसमें पेट्रोल या कोई केमिकल लाया गया था। इसके अलावा एक लैपटॉप भी बरामद किया गया है। पुलिस ने अस्पताल से पूरा रिकॉर्ड मांगा है। एचएयू परिसर में जाकर  जानकारी जुटाई गई। जयपुर पुलिस की ओर से भेजी गई जीरो एफआईआर के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने मौके का किया मुआयना

डीएसपी तनुज शर्मा ने बताया फोरेंसिकटीम ने मौके का मुआयना किया है। मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। इस घटना की जांच की जा रही है। आरोपी उदेव यादव तक पहुंचने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उदेव एचएयू में क्लर्क के पद पर हैं। एचएयू प्रशासन को भी सूचना दी गई है। उनसे उदेव के बारे में कुछ जानकारी जुटाई गई है।
विज्ञापन


गायत्री यादव ने जयपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरी बेटी भावना यादव एमबीबीएस थी। वह पीजी की तैयारी के लिए दिल्ली से ऑनलाइन कोचिंग ले रही थी। वह टेस्ट देने के लिए दिल्ली जाती रहती थी। 21 अप्रैल को उसके दिल्ली जाने के बाद मेरे मोबाइल पर उससे बात हुई थी। 24 अप्रैल को सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से मेरे पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह उदेश बोल रहा है। आपकी बेटी भावना जल गई है। इसके बाद सोनी अस्पताल के स्टाफ ने वीडियो कॉल कर मेरी बेटी की स्थिति दिखाई। जिसके बाद मैं हिसार के लिए निकली। मैंने हिसार सोनी बर्न अस्पताल आकर देखा कि मेरी बेटी की स्थिति गंभीर थी। उसके साथ कोई मौजूद नहीं था। अस्पताल स्टाफ यह नहीं बता सका कि उसके साथ घटना कैसे घटी और उसे यहां कैसे लाया गया। बेटी की स्थिति गंभीर देखकर उन्होंने उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया। 24 अप्रैल की रात करीब 11 बजे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की मां ने कहा उसे सूचना देने वाले लड़के पर शक है। उन्होंने बताया कि उसकी बेटी के पेट पर किसी धारदार हथियार और जलने के निशान थे।
 
जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले उदेश यादव ने 24 अप्रैल को डॉ. भावना को झुलसी हालत में कैमरी रोड स्थित सोनी बर्न अस्पताल में भर्ती करवाया था। एचएयू के कंट्रोलर कार्यालय में कार्यरत क्लर्क उदेश यादव ने अस्पताल में अपने आधार कार्ड के साथ 6 हजार रुपये भी जमा करवाए थे। 24 अप्रैल के बाद से ही उदेश यादव ड्यूटी से गैरहाजिर है। भावना को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद वह अपने एक साथी के साथ अस्पताल से चला गया था जिसके बाद उसकी कोई सूचना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed