{"_id":"67df1611a959af44b103438f","slug":"police-questioned-international-boxer-sweety-bora-for-two-hours-at-the-police-station-hisar-news-c-21-hsr1012-589796-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज स्वीटी बूरा से पुलिस ने थाने में दो घंटे पूछताछ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज स्वीटी बूरा से पुलिस ने थाने में दो घंटे पूछताछ की
Sun, 23 Mar 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
हिसार। पति के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज स्वीटी बूरा से सदर थाने में दो घंटे तक पूछताछ की। पुलिस ने स्वीटी के पिता महेंद्र सिंह बूरा और उनके मामा सत्यवान से पूछताछ कर केस के संबंध में जानकारी जुटाई। दीपक हुड्डा ने पत्नी स्वीटी के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कराया हुआ है।
इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा और उनके पति दीपक हुड्डा के बीच विवाद चल रहा है। उनकी पत्नी स्वीटी ने पति व उसकी बहन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट सहित अन्य आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर, दीपक हुड्डा ने रोहतक में पत्नी स्वीटी बूरा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। दोनों की ओर से केस दर्ज किए जाने के बाद 15 मार्च को महिला थाना पुलिस ने पिछले सप्ताह स्वीटी बूरा व उनके पति को काउंसिलिंग के लिए बुलाया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हो गया था।
दूसरी ओर, दीपक हुड्डा ने स्वीटी बूरा पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी थी। दीपक हुड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन पर स्वीटी बूरा, ससुर महेंद्र सिंह व मामा ससुर सत्यवान ने हमला किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसी शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जांच के लिए स्वीटी बूरा को सदर थाने में तलब किया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एवं सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि स्वीटी बूरा, उनके पिता और मामा को जांच में शामिल करने के लिए बुलाया गया था। स्वीटी बूरा उनके पिता और मामा सुबह करीब 10 बजे सदर थाने में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 3 से 4 दिन में पुलिस कोर्ट में चालान पेश कर देगी।
ये है मामला
इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा की करीब तीन साल पहले रोहतक के रहने वाले कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा से शादी हुई थी। स्वीटी बूरा ने अपने पति इंडियन कबड्डी टीम के पूर्व कैप्टन दीपक हुड्डा पर एक मार्च को दहेज के लिए प्रताड़ित करने की एफआईआर दर्ज करवाई थी। दोनों की 3 साल पहले शादी हुई थी। स्वीटी ने आरोप लगाया कि उनके पति ने शादी में एक करोड़ और फॉर्च्यूनर देने के बावजूद उन्हें कम दहेज के लिए प्रताड़ित किया। दूसरी ओर, दीपक हुड्डा ने स्वीटी और उनके परिवार पर संपत्ति हड़पने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर रोहतक में शिकायत दी थी। दीपक ने आरोप लगाया कि स्वीटी ने उन पर चाकू से हमला किया। स्वीटी बूरा पर रोहतक तथा दीपक हुड्डा पर हिसार में केस दर्ज हो चुका है।