{"_id":"6217d408435e1f390952e684","slug":"police-outpost-in-charge-line-spot-in-case-of-assault-with-steno-hisar-news-hsr62516743","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेनो से मारपीट के मामले में पुलिस चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेनो से मारपीट के मामले में पुलिस चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
विज्ञापन
हिसार। डोगरान मोहल्ला पुलिस चौकी में जिला मलेरिया विभाग में कार्यरत स्टेनो संदीप के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने चौकी इंचार्ज जितेंद्र को लाइन हाजिर किया है। इस संबंध में एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन के सदस्य दो दिन पहले पुलिस अधीक्षक से मिले थे और मारपीट करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। हालांकि एसोसिएशन ने उसी दिन शाम को जारी बयान में कहा था उक्त पुलिस कर्मी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।
हांसी की हनुमान कॉलोनी निवासी संदीप ने बताया था कि वह जिला मलेरिया विभाग में स्टेनो के पद पर कार्यरत है। उसकी पत्नी डाकघर में नौकरी करती है। शादी के बाद दोनों का कोर्ट में केस चल रहा है। मैं 17 फरवरी को मोबाइल फोन लेने के लिए गया था। उस से फोन मांगा पहले तो देने से इंकार कर दिया बाद में दे दिया। दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। बाद में मामला शांत हो गया। संदीप ने बताया था कि 18 फरवरी को पुलिस कर्मी शिवकुमार ने उन्हें चौकी में बुलाया था वहां पर चौकी इंचार्ज जितेंद्र ने सभी को कमरे से बाहर निकाल दिया था और मेरे साथ मारपीट की थी। मुझे अर्ध बेहोशी की तक पीटा गया था। बाद में चौकी के अंदर घसीटा गया और जातिसूचक गालियां भी दी थी। परिजनों ने घायल हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया था।
दो दिन पहले एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन के सदस्य पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह से मिले थे। उस दौरान सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया था और मारपीट करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। अब उक्त मामले में चौकी इंचार्ज जितेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डोगरान मोहल्ला पुलिस चौकी के अंदर स्टेेनो से मारपीट करने के मामले में चौकी इंचार्ज जितेंद्र को लाइन हाजिर किया है।