फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police failed to catch those who robbed three petrol pumps

Hisar News: तीन पेट्रोल पंपों पर डाका डालने वालों को पकड़ने में पुलिस नाकाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Police failed to catch those who robbed three petrol pumps
हिसार। जिले के तीन पेट्रोल पंपों पर डाका डालने और फायरिंग करने वाले बदमाशों को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही है। वारदात में शामिल छह बदमाशों की पहचान के बावजूद सात दिन से पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने सात टीमों का गठन किया था। पेट्रोल पंप एसोसिएशन भी पुलिस अधीक्षक से मिल चुकी है।
विज्ञापन

केस नंबर एक
धीरणवास गांव स्थित केएससी पेट्रोल पंप पर 31 अक्तूबर को साढ़े तीन बजे कार में सवार 6 बदमाशों ने डाका डाला था। बदमाश कार से नीचे उतर कर पंप पर मैनेजर हरनाम के ऑफिस में गए थे। पहले दो युवक अंदर गए थे उनके हाथों में पिस्तौल थी। फिर दो युवक और आए थे। ऑफिस के अंदर मैनेजर के अलावा दो कारिंदे और थे। सभी को जान से मारने की धमकी दी और दो लाख की नकदी ली थी।
विज्ञापन

केस नंबर दो
स्याहड़वा गांव के पास कार में सवार चार बदमाशों ने तीन बजकर 5 मिनट पर पेट्रोल पंप रिवाल्वर दिखा मैनेंजर से 10 हजार नकदी थ्नी थी। मैनेजर और कारिंदें के फोन छीनकर तोड़ दिए थे। पंप मैनेजर प्रवीन कुमार ने बताया था कि दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर पंप पर एक कार आकर रूकी। कार से चार युवक नीचे उतर कर ऑफिस की तरफ आए। दो युवकों ने पिस्तौल निकाली और मुझ पर और कारिंदे जैक्सन पर तान दी। उसके बाद 10 हजार की नकदी छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर 3
गांव पाबड़ा में बालक-पाबड़ा मार्ग पर बने पंचग्रामी नामक पेट्रोल पंप पर रिट्ज कार में सवार होकर आए 6 बदमाशों ने पंप के कार्यालय से एक लाख 62 हजार की नकदी लूट थी। पेट्रोल पंप पर मौजूद सेल्समैन ने बताया था कि वे मंगलवार शाम को पेट्रोल पंप पर थे। इस दौरान गांव बालक मार्ग की ओर से एक कार में 6 नकाबपोश लोग आए। उन्होंने पंप से 1510 रुपये का तेल डलवाया। तेल डलवाने के बाद उन्होंने पिस्तौल निकालकर कारिंदों पर तान दिया व उन्हें पंप के कार्यालय में ले गए। वहां से 1 लाख 62 हजार की नकदी ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed