फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police expanded the scope of investigation in student rape case

Hisar News: छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बढ़ाया जांच का दायरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Police expanded the scope of investigation in student rape case
हिसार। शहर के एक विश्वविद्यालय की वार्डन के पति पर छात्रा से दुष्कर्म और बेटे पर छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इस संबंध में पीड़िता के बयान पर पुलिस ने वार्डन के पति, बेटे और अन्य पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता का कहना था कि 2016 में शिक्षण संस्थान में दाखिला लिया था और हॉस्टल में रहती थी।
विज्ञापन

वार्डन के पति ने साल 2018 में फरवरी में एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद वार्डन के पति ने 2023 तक बहला-फुसलाकर यौन शोषण किया। मामले की शिकायत वार्डन से की थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वह किसी न किसी काम के बहाने मुझे अपने घर भेजती थी। वहां उसका बेटा छेड़छाड़ करता था। उसके दो दोस्त मानसिक परेशान करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed