{"_id":"6737b279725e0f841500bae7","slug":"police-dug-out-the-ground-and-took-out-seemas-body-case-registered-against-three-including-husband-for-dowry-murder-hisar-news-c-21-hsr1020-505783-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला सीमा का शव, दहेज के लिए हत्या के आरोप में पति समेत तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला सीमा का शव, दहेज के लिए हत्या के आरोप में पति समेत तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
हिसार। मंगाली गांव की विवाहिता सीमा बिश्नोई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को जमीन की खोदाई कराकर शव बाहर निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया, शनिवार को पोस्टमार्टम होगा।
मायका पक्ष ने वीरवार को पुलिस को शिकायत दी थी कि सीमा की दहेज के लिए हत्या कर ससुराल वालों ने गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत तीन नामजद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। चौधरीवास निवासी सुभाष ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बेटी सीमा की शादी मंगाली निवासी अतुल के साथ साल 2020 में की थी। पति, सास और ससुर सीमा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पंचायती फैसला होने के बाद सीमा को अतुल एक सप्ताह पहले अपने घर लेकर गया था। 13 नवंबर को सीमा के ससुराल से पड़ोसी सुंदर के पास फोन आया कि सुभाष को बता दो उसकी बेटी की तबीयत बहुत खराब है। इसके बाद 14 नवंबर को मंगाली पहुंचे तो सीमा की मौत हो चुकी थी। ससुरालवालों ने बताया कि सीमा ने फंदे से लटक आत्महत्या कर ली।
आरोप है कि ससुरालवालों ने बिना मायका पक्ष के अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं सुभाष का कहना था कि उसकी बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया था। आरोप है कि सीमा के पति अतुल व सास-ससुर ने दहेज के लिए हत्या की है। आजाद नगर थाने के एसएचओ साधुराम ने बताया कि जमीन की खोदाई करवाकर महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।