फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police DAV school police in dispute over the question again, altering the course of the charge, the victim's warning

डीएवी पुलिस स्कूल विवाद में पुलिस पर फिर सवाल, धारा बदलने के आरोप, पीड़िता की चेतावनी

Sat, 26 Apr 2014 12:39 AM IST
hisar
hisar Updated Sat, 26 Apr 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में छिड़े विवाद पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन


प्रिंसिपल राजेंद्र सचदेवा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला शिक्षिका ने फिर पुलिस की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा किया है।

पीड़िता का कहना है कि प्रिंसिपल को जमानत दिलाने के लिए पुलिस ने जानबूझकर रातों-रात धारा बदल दी। इस वजह से शुक्रवार को आरोपी प्रिंसिपल को कोर्ट से जमानत मिल गई।
विज्ञापन


इसके विरोध में पीड़िता ने ऐलान किया है कि न्याय के लिए वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी। पीड़िता ने कहा कि पुलिस के उच्च अधिकारियों के इशारे पर ही प्रिंसिपल को बचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें एफआईआर की जो कॉपी बृहस्पतिवार को दी गई उसमें कुछ और धाराएं थी और सुबह अलग धाराएं मिली। इससे पहले भी इस मामले में पुलिस पर छेड़छाड़ के तीन आरोपियों को शिकायत मिलने के चंद घंटे बाद गिरफ्तार करने और जाम लगाने वालों पर सख्ती न दिखाने के आरोप लग रहे हैं।

आरोप लगाने वाली शिक्षिका ने कहा कि पुलिस ने उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को शिकायत दी थी, जिसमें कई धाराओं के तहत आरोपी प्राचार्य पर केस दर्ज किया गया था।

इस एफआईआर की प्रति उनके पास मौजूद है। इसमें धारा 354 ए लगाई गई थी। रात के समय इस धारा में बदलाव कर दिया गया, जिसके कारण आरोपी को जमानत मिल गई।

शिकायतकर्ता महिला ने शुक्रवार देर शाम अन्य शिक्षकों के साथ बैठक की और आंदोलन करने की रणनीति बनाई। महिला शिक्षक ने कहा कि वह पुलिस के फैसले के विरोध में भूख हड़ताल करेंगी।

जल्द ही अन्य शिक्षकों की सहमति से तारीख तय कर ली जाएगी। महिला शिक्षक ने कहा कि पुलिस ने उनके साथ अन्याय किया है, जिसे वह सहन नहीं करेंगी।

क्या है 354 : इंटरनेट से पीछा करना, भद्दे इशारे करना, शरीर के हिस्से को छेड़ना, गंदी फिल्म देखने के लिए कहना, अश्लील इशारा करना। इस धारा के तहत केस दर्ज होने पर एक से पांच साल तक की कैद हो सकती है। 354 ए बेलेबल है।  
 
डीएवी पुलिस स्कूल के तीन कर्मचारियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने के मामले में गवाह पर दबाव बनाने की रिकार्डिंग इन दिनों चर्चा में है।

इस रिकार्डिंग में तीन कर्मचारियों के खिलाफ स्कूल के कर्मचारी को गवाह बनने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। यह रिकार्डिंग वाट्सअप पर भी चल रही है।

शुक्रवार सुबह प्रिंसिपल के पक्ष में शहर के विभिन सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन प्रिंसिपल की पत्नी के साथ आईजी कार्यालय पहुंचे, लेकिन आईजी शत्रुजीत सिंह कपूर नहीं मिले।

इसके बाद सभी लोग एसपी शिबास कविराज से मिलने के लिए गए। उन्होंने कहा कि इस सारे प्रकरण में प्रिंसिपल राजेंद्र सचदेवा को साजिश के तहत फंसाया गया है।

इस प्रतिनिधिमंडल में नगर निगम पार्षद पंकज दीवान, एडवोकेट आरएल बिमल, इनेलो नेता यज्ञदत्त सेतिया, जोगेंद्र काहलो, अक्षय मलिक और गुलजार काहलो सहित प्रिंसिपल के परिजन और अन्य लोग शामिल थे।

डीएवी मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष केएल खुराना ने कहा कि कमेटी को इस बारे में सूचना मिली है। मैं पिछले दो दिन से बाहर था।

इस बारे में सोमवार को हिसार पहुंच कर फैसला लिया जाएगा, जिसमें विभागीय जांच, शिक्षकों व प्राचार्य के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

पुलिस लाइन स्थित पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की एक टीचर ने अपने साथ काम करने वाले टीजीटी टीचर आनंद गुप्ता, अंग्रेजी टीचर नवदीप और क्लर्क कृष्ण कुमार के खिलाफ मंगलवार को छेड़छाड़ की शिकायत दी थी।

पुलिस ने उन्हें मंगलवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके खिलाफ बुधवार सुबह उनके परिजनों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने स्कूल में तोड़फोड़ की और नेशनल हाईवे पर पौने तीन घंटे तक जाम लगा दिया।

बृहस्पतिवार को प्रिंसिपल के खिलाफ भी एक शिक्षिका ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर लिया था।

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र सचदेवा को शुक्रवार दोपहर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

स्कूल शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आनंद गुप्ता, नवदीप और क्लर्क कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को अपनी जमानत याचिका कोर्ट में दायर की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए तीनों आरोपियों को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए।

पुलिस पब्लिक स्कूल में दो दिनों से चल रहा हंगामा शुक्रवार को पूरी तरह से शांत हो गया। तय समय पर स्कूल खुला। स्कूल के बाहर पुलिस फोर्स सुरक्षा के लिहाज से स्कूल के बाहर तैनात रही।


पुलिस के अधिकारी बार-बार अंदर आकर स्कूल स्टाफ व बच्चों की हाजिरी के बारे में जानकारी लेते रहे। दोपहर होते-होते पूरी फोर्स वापस लौट गई।

स्कूल खुलने के बाद शुक्रवार को स्कूल में काउंसिलिंग की गई। स्कूली बच्चों की सीनियर टीचर्स ने काउंसिलिंग की, जिसमें बच्चों को पढ़ाई पर फोकस करने के लिए कहा गया और योग भी करवाया गया।

इस मामले में पूरी गंभीरता से जांच कराई जाएगी। कानून के हिसाब से काम किया जाएगा। इस संबंध में पुराने केस की फाइल भी पुलिस अधीक्षक को जांच के लिए भेज दी गई है। दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायतों की जांच होगी। - शत्रुजीत सिंह कपूर, आईजी, हिसार रेंज


महिला शिक्षिका द्वारा दी गई शिकायत में धारा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आरोप निराधार हैं। - कपिल कुमार, एसएचओ, सदर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed