फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police Crack Down on Illegal Liquor and Betting Rackets; Two Accused Arrested

Hisar News: अवैध शराब और सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 10 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police Crack Down on Illegal Liquor and Betting Rackets; Two Accused Arrested
नारनौंद/हांसी। अवैध शराब बिक्री और सट्टा खाईवाली के खिलाफ हांसी शहर थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देसी शराब और नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गश्त और जांच के दौरान सूचना मिली कि बीड़ फार्म स्थित ढाणी पाल रोड पर एक किरयाना दुकान में अवैध शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। तलाशी के दौरान दुकान के काउंटर पर रखी एक पेटी से 12 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी संजय से शराब रखने का लाइसेंस मांगा गया लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि तिकोना पार्क के पास एक व्यक्ति सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और अनिल निवासी हांसी को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 13,700 रुपये बरामद किए गए जिन्हें सट्टा राशि बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed