फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police arrested the nurse for blackmailing the ashram operator

आश्रम संचालक को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने नर्स को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the nurse for blackmailing the ashram operator
सिरसा। शहर के एक आश्रम संचालक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाकर और वीडियो बनाकर नर्स ने ब्लैकमेल करने का प्रयास किया है। नर्स ने 20 लाख रुपये की मांग करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली। आश्रम संचालक ने इस संबंध में सिरसा एसपी को लिखित शिकायत देकर जांच के बाद कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी ने इस मामले की जांच करते हुए तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की। जिसमें जांच में खुलासा हो गया कि आश्रम संचालक का इसमें कोई दोष नहीं है। बल्कि नर्स ही आश्रम संचालक को ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रही है। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी नर्स के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आश्रम संचालक दिव्यांग है और कमर के नीचे का हिस्सा काम नहीं करता। यही उनके लिए बचाव का सबसे बड़ा कारण बना। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरे कमर के नीचे का हिसाब बेकार है। यह उनके साथ सड़क दुर्घटना के कारण लगी चोट में उनका कमर से नीचे का काम छोड़ गया। लेकिन अब आश्रम में ही काम करने वाली एक नर्स नहीं वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का काम किया है। वहीं पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है। आश्रम संचालक ने बताया कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नर्स को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed