Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
Police arrested car rider with 200 grams of heroin, brought from Madhya Pradesh
{"_id":"60734bbd8ebc3e59166361a9","slug":"police-arrested-car-rider-with-200-grams-of-heroin-brought-from-madhya-pradesh-hisar-news-rtk604018965","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 200 ग्राम हेरोइन के साथ कार सवार को दबोचा, मध्यप्रदेश से लाया था खरीदकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 200 ग्राम हेरोइन के साथ कार सवार को दबोचा, मध्यप्रदेश से लाया था खरीदकर
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
सीआईए की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Hisar
Link Copied
पुलिस की सीआईए टीम ने शिव नगर 12 क्वार्टर निवासी विजय की पैंट की जेब से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की। कार सवार आरोपी ने पुलिस द्वारा रोके जाने के संकेत पर अपनी गाड़ी भगा दी। जिसके बाद सीआईए टीम ने पीछा कर उसकी कार रुकवाई। तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। आरोपी मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से हेरोइन खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सीआईए टीम के निरीक्षक नवीन कुमार को शनिवार को सूचना मिली कि शिव नगर निवासी विजय हेरोइन बेचता है और कुछ समय बाद अपनी कार से सूर्य नगर में हेरोइन बेचने के जा रहा हैं। टीम ने सेक्टर 3/5 नहर पुल पर नाका लगाया। इसी दौरान 12 क्वार्टर की तरफ से नहर की पटरी आती हुई कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख चालक ने कार भगाने की कोशिश की लेकिन उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिव नगर 12 क्वार्टर निवासी विजय बताया। एएसपी कुमारी उपासना की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी की पैंट की जेब से एक पॉलीथिन के लिफाफे से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद मिलगेट थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी ने बताया कि मध्यप्रदेश के मंदसौर जिलेे से हेरोइन खरीदकर लाया था। आरोपी विजय को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।