फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   police arrest two accused of murder

पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, दो गिरफ्तार

Thu, 03 Jun 2021 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
police arrest two accused of murder
नारनौंद (हिसार)। गांव भैणी अमीरपुर में मंगलवार को हुई सुखबीर की हत्या की गुत्थी को नारनौंद पुलिस ने 24 घंटे में ही सुलझा दिया। मामले में पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भैणी अमीरपुर निवासी मनजीत उर्फ बबला व अनिल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश करेगी। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि तीनों एक साथ शराब पी रहे थे और उसी दौरान उनमें झगड़ा हो गया और दोनों युवकों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को भैणी अमीरपुर निवासी सुखबीर की मंगलवार को खेतों में हत्या कर दी थी। वह सोमवार शाम को करीब 7 बजे घर से गया था। जिसके बाद वह सुबह तक घर नहीं लौटा था। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे भैणी अमीरपुर निवासी सुल्तान के खेत में बने कोठे के आगे खून से लथपथ उसका शव मिला था और उसके सिर में काफी खून लगा हुआ था। जिसके बाद उसके भाई रमेश के बयान पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। मौके पर नारनौंद के डीएसपी जुगल किशोर व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए थे।
विज्ञापन

दो को किया गिरफ्तार
मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों ने एक साथ शराब पी और उसके बाद पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया, जिसमें इन्होंने उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नायब सिंह, थाना प्रभारी नारनौंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed