फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police added section of SC ST Act in the case of murder of 11th class student

Hisar News: 11वीं के छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने एससी एसटी एक्ट की धारा जोड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police added section of SC ST Act in the case of murder of 11th class student
हांसी। नहर कोठी के समीप 11वीं कक्षा के छात्र अरुण की हत्या के मामले में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट की धारा जोड़ी है। हत्या के मामले में एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज वायरल हो रही है, जिसमें काले रंग की कार में सवार 3-4 युवक उस पर हमला करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं अरुण की हत्या के मामले में पुलिस अभी खाली हाथ है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि बोगा राम कॉलोनी निवासी अरुण की मंगलवार देर रात करीब 11 बजे 4-5 युवकों ने चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। छात्र के कमर पर तीन व छाती के दाई तरफ एक वार किए गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने उनके चाचा की शिकायत पर पांच अज्ञात युवकों की हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दिन में अरुण व आरोपियों के बीच में कहासुनी हुई थी। जिसके कारण उसकी हत्या कर दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed