फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   PM's reception was attired in Hisar

पीएम के स्वागत में सज गया हिसार

Sun, 05 Oct 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 05 Oct 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
PM's reception was attired in Hisar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को होने वाली रैली के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


मोदी की सुरक्षा के लिए शहर भर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा में कहीं किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए हिसार रेंज के अंदर आने वाले दूसरे जिलों से भी पुलिस कर्मचारी बुलाए गए हैं।

रैली स्थल एवं मौदी की रैली के लिए आठ आईपीएस सुरक्षा की कमान संभालेंगे। उनके बाद 20 डीएसपी तैनात किए गए हैं।

इन अधिकारियों के दिशा-निर्देश में विभिन्न जिलों के 27 इंस्पेक्टर सहित 1521 पुलिस कर्मचारी सुरक्षा में लगेंगे।

इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 50 ट्रैफिक पुलिस स्टाफ व महिलाओं के लिए 95 लेडी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगी। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार हिसार आ रहे हैं।
विज्ञापन


आईजी की अगुवाई में हुई रिहर्सल
नई सब्जी मंडी मैदान स्थित पीएम नरेंद्र मोदी के रैली स्थल का रविवार को डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ने दौरा किया। इसके साथ ही आईजी हनीफ कुरैशी की अगुवाई में रैली स्थल पर ही रिहर्सल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिहर्सल में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी व मधुबन से पुलिस बल पहुंचा। मौके पर हिसार एसपी विकास धनखड़, एसपी सतेंद्र कुमार सहित अन्य जिलों के एसपी व डीएसपी मौजूद थे।

पूरा पंडाल एसपीजी के नियंत्रण में

रैली स्थल में पूरे पंडाल पर एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) का नियंत्रण होगा। रैली से पहले ही सुरक्षा टीम ने पूरे पंडाल की चेकिंग की।

रैली के आसपास के क्षेत्र में लगेंगे 10 नाके, घोड़ा पुलिस करेगी गश्त
पुलिस पीआरओ चंद्रभान ने बताया कि रैली स्थल के आसपास 10 नाके लगाए जाएंगे। किसी भी व्हिकल को बिना चेकिंग के नहीं गुजरने दिया जाएगा। घोड़ा पुलिस भी गश्त करेगी। चप्पे-चप्पे पर निगरानी रहेगी।

आसपास के घरों पर भी रहेगी पुलिस बल तैनात
पीएम की कड़ी सुरक्षा के लिए सब्जी मंडी के आसपास के घरों की छत पर भी पुलिस बल तैनात किए जाएगा। ऊंची बिल्डिंगों पर पुलिस निगरानी के लिए तैनात रहेगी।
मोदी के साथ मुख्य स्टेज पर बैठेंगे 20 नेता
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुख्य स्टेज पर हिसार लोकसभा क्षेत्र के 9 प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु, डॉ. कमल गुप्ता, कर्ण सिंह राणौलिया, सीमा गैबीपुर, सुरेंद्र पूनिया, मास्टर हरि सिंह, छतरपाल, प्रेमलता और विशंभर वाल्मीकि बैठेंगे।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्याण, हरियाणा चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार, रैली संयोजक सुभाष गोयकां व रवि सैनी, प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा, बीरेंद्र डूमरखां, प्रवीन जैन और मंदीप मलिक सहित 11 बीजेपी पदाधिकारी इस स्टेज पर बैठेंगे।
स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर जाएंगे आठ लोग
प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार हिसार पहुंच रहे नरेंद्र मोदी के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सबसे पहले उनका हवाई अड्डे पर स्वागत होगा।

मोदी का विशेष हवाई जहाज करीब 10 बजकर 50 मिनट पर एयरपोर्ट पर उतरेगा। बीजेपी नेताओं ने बताया है कि हवाई अड्डे पर पीएम के विशेष स्वागत के लिए आठ वीआईपी सदस्य पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री जब रैली स्थल पर पहुंच जाएंगे तो 25 वीआईपी लोगों की टीम उनका स्वागत करेगी।


10 हजार कुर्सी, 2 लाख लोगों के बैठने का प्रबंध
रैली स्थल में विशेष लोगों के बैठने के लिए 10 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। इसके अलावा एक बड़ा सा टेंट लगाया गया है जिसमें 2 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

रैली में आई पब्लिक को मोदी का भाषण सुनने और उनकी झलक पाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए रैली स्थल पर बड़ी-बड़ी कई एलसीडी लगाई जाएंगी।

चार होंगे स्टेज
रैली में कुल चार स्टेज लगेंगे। मुख्य स्टेज पर पीएम व उनके साथ 20 नेता बैठेंगे। इसके अलावा दूसरे स्टेज पर प्रदेशस्तरीय नेता बैठेंगे।

तीसरे स्टेज पर हिसार के साथ-साथ अन्य जगह के नेता बैठेंगे। चौथा स्टेज मीडिया कर्मियों के लिए होगा।

मैटल डिटेक्टर से गुजरना होगा हर व्यक्ति को
रैली स्थल के अंदर जाने वाले हर व्यक्ति को मैटल डिटेक्टर से गुजरना होगा। इसके अलावा मंच के आगे जगह खाली रखने के लिए एक सेफ्टी डी बनाई गई है।

यह एक तरह से सुरक्षा घेरा होगा जिसके चारों तरफ पुलिस बल तैनात रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed