फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   PM hands of the charioteer of hygiene are respected, Hisar

पीएम के हाथों सम्मानित होंगी स्वच्छता की सारथी

Thu, 23 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 23 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन

स्वच्छता के नारे को बुलंद करने वाली जिले की 25 महिला सरपंचों को पीएम नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे। गुजरात के गांधी नगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह सम्मान दिया जाएगा। जिले से डीपीएम पिंकी यादव को भी सम्मान के लिए चुना गया है।

विज्ञापन

करीब दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। स्वच्छ भारत मिशन के बाद खुले में शौच मुक्त अभियान शुरू किया गया। हिसार जिले के सभी गांव ओडीएफ की सूची में शामिल हो चुके हैं। देश भर से करीब 6 हजार महिला सरपंचों को महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा से करीब 500 महिला सरपंच चुनी गई हैं।
विज्ञापन


हर जिला से 25 सरपंचों का नाम शामिल किया गया है। सम्मानित होने वाली महिलाएं 6 मार्च शाम को गांधी नगर पहुंचेंगी। 7 मार्च को इन महिलाओं को गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करवाया जाएगा। 8 मार्च को ये महिलाएं महिला दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में शरीक होंगी। कार्यक्रम के लिए महिला सरपंचों को स्वयं कार्यक्रम में शरीक होना होगा। सरपंच प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे। प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित होने वाली महिला सरपंचों को एडीसी कार्यालय सूचना भेज रहा है। महिला सरपंचों की आईडी भी मंगवाई गई। महिला सरपंचों का पूरा खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सरपंच होंगी सम्मानित
डीपीएम पिंकी यादव, चूली कलां से सरोज कुमारी, ढाणी मोहब्बतपुर से रजनी, कोहली से निर्मला रानी, महलसरा से रेणू बाला, कनौह से मीना रानी, किरमारा से सुनीता, सारंगपुर से इंदु, साबरवास से रीना रानी, बाड्या खेड़ा से सीमा रानी, ब्यानाखेड़ा से पूनम, धिगताना से कविता, जुगलान से ज्योति, बांडाहेड़ी से सुमित्रा देवी, भाटला से सुदेश, शेखपुरा से पूजा, बास आजमशाहपुर से सुनीता देवी, अलीपुर से सरोज, हरिता से किरण बाला, रावत खेड़ा से पूनम देवी, भिवानी रोहिला से आशा रानी, पनिहार चक से सावित्री, ढाणी कुम्हारान से सुनीता, चमारखेड़ा से अमिता, दौलतपुर से सुजीता, किनाला से रचना शामिल हैं।


देश भर में चल रहे स्वच्छता अभियान व शौच मुक्त गांव करने के लिए केंद्र सरकार की मुहिम में बेहतर काम करने वाली महिला सरपंचों को सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से नाम प्रदेश सरकार को भेजे गए थे। प्रदेश सरकार की ओर से 25 नामों की सूची मिल चुकी है। महिला सरपंचों को सूचित किया जा रहा है।
- पिंकी यादव, डीपीएम, एडीसी कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed