फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   PM 2.5 at 500, the air became poisonous

500 पर पीएम 2.5 , हवा हुई जहरीली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
PM 2.5 at 500, the air became poisonous
शहर में रात के समय छाया धुआं। - फोटो : Hisar
हिसार। लगातार चार दिनों से शहर की हवा जहरीली बनी हुई है। रविवार को पीएम 2.5 का स्तर 500 व एक्यूआई का आंकड़ा 435 तक पहुंच गया। हालांकि अभी दो दिन और इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों के बाद उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी। हवाओं के चलने से ही इस जहरीली हवा से राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि 4 नवंबर को एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर पहुंच गया था। एक्यूआई का आंकड़ा 400 को पार करना प्रदूषण की गंभीर स्थिति दर्शाता है। यह न सिर्फ मरीजों, बल्कि स्वस्थ इंसान को भी प्रभावित करता है।
विज्ञापन

दिनभर 400 पार रहा एक्यूआई
समय एक्यूआई
सुबह 7 बजे 426
सुबह 9 बजे 430
सुबह 11 बजे 434
दोपहर 1 बजे 435
दोपहर 3 बजे 420
शाम 5 बजे 426
शाम 7 बजे 422
रात 9 बजे 417
यह होता है पीएम 2.5
पर्यावरणविद प्रो. नरसिंह बिश्नोई के अनुसार पीएम 2.5 सबसे छोटे वायु कणों में से होते हैं और इनका आकार 2.5 माइक्रोमीटर के आसपास होता है। अति सूक्ष्म कण होने की वजह से ये कण आसानी से हमारी सांसों के जरिये अंदर जाकर हमारे फेफड़ों और लीवर आदि को प्रभावित करने लगते हैं। इन कणों के कारण खांसी, जुकाम आदि समस्याओं से लेकर अस्थमा और दिल से जुड़ी बीमारियां तक होने का खतरा होता है। पीएम 2.5 कण डीजल वाहनों आदि से कार्बन कणों के साथ भी निकलते हैं, जिनसे कैंसर तक होने का खतरा होता है। इन कणों के वायु में घुले होने के कारण सांस लेने पर ये अंदर जाते हैं, जिससे लोगों की औसत आयु तक में कमी आने लगती है। पीएम 2.5 का सामान्य स्तर 60 माइक्रो ग्राम क्यूबिक मीटर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस के मरीजों की ओपीडी बढ़कर हुई दोगुनी
इस प्रदूषण के कारण सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी में सांस संबंधित रोगियों की संख्या बढ़कर दोगुनी हो गई है। फिजिशियन डॉ. रामबिलास के अनुसार स्मॉग सांस के रोगियों के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस मौसम में धूल के सूक्ष्म कण शरीर में प्रवेश कर सांस की नली में चिपक जाते हैं, जिससे सांस की नली में सूजन आ जाती है और सांस लेने में दिक्कत आती है। इस मौसम में सांस के मरीजों को बाहर निकलने से बचना चाहिए। यदि बहुत जरूरी हो तो मुंह पर मास्क लगाकर बाहर जाना चाहिए।

12 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 12 नवंबर तक मौसम शुष्क व परिवर्तनशील रहेगा। दो दिन बाद उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी। 10 या 11 नवंबर को हल्के बादल छाने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व रात के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed