{"_id":"664fc0fa8b428b88090468b4","slug":"players-will-sweat-for-medals-sports-department-released-calendar-hisar-news-c-21-hsr1007-387482-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जेठ की दोपहरी में पदक के लिए पसीना बहाएंगे खिलाड़ी, खेल विभाग ने कैलेंडर जारी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जेठ की दोपहरी में पदक के लिए पसीना बहाएंगे खिलाड़ी, खेल विभाग ने कैलेंडर जारी किया
विज्ञापन
हिसार। खेल विभाग ने 2024-25 का खेल कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर में सीएम कप से लेकर स्टेट चैंपियनशिप का शेड्यूल शामिल किया गया है। चुनाव के बाद खेल विभाग प्रतियोगिता करवाने की तैयारी शुरू कर देगा। सीएम कप के तहत ब्लॉक, जिला स्तर से लेकर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। विभाग की ओर से तारीख से लेकर स्थान निर्धारित किया है कि कौन-कौन सी प्रतियोगिता किस दिन और कब होगी। कैलेंडर में विभाग की ओर से 24 तरह की प्रतियोगिता 7 जून से 2 मार्च 2025 तक करवाने का हवाला दिया गया है। ऐसे में जेठ माह की चिलचिलाती धूप में पदक के लिए खिलाड़ी पसीना बहाते नजर आएंगे।
खेल विभाग की ओर से पहले सीएम कप मार्च में होना था। इसके लिए तिथि और स्थान भी निर्धारित किया गया था। मगर बाद में पेपर के चलते सीएम कप को रद्द करने का निर्णय लिया। अब विभाग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार सीएम कप 16 जुलाई से 27 जुलाई तक होना प्रस्तावित है। इसके तहत ब्लॉक, जिला और राज्यस्तर पर प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इनमें छह गेम फुटबाल, वालीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, खो-खो और हैंडबाल शामिल हैं।
कैलेंडर में शामिल प्रतियोगिताएं
- जिला खेल महाकुंभ : 7 जून से 10 जून तक, हिसार में होंगे, सभी गेम शामिल
- सीनियर स्टेट खेल महाकुंभ : 15 जून से 18 जून तक
- जिला अखाड़ा कंपीटिशन केसरी दंगल : 23 जून से 26 जून, कुश्ती, हिसार
- स्टेट अखाड़ा कपीटिशन केंसरी दंगल : 28 जून से 30 जून, कुश्ती, कैथल
- जिलास्तरीय इंटर नर्सरी कंपीटिशन : 3 जुलाई से 6 जुलाई, सभी खेल, हिसार
- स्टेट लेवल इंटर नर्सरी कंपीटिशन : 9 जुलाई से 12 जुलाई, सभी खेल, पंचकूला, करनाल, यमुनानगर
- सीएम कप : 16 जुलाई से 27 जलाई तक, छह खेल, ब्लॉक, जिला और स्टेट स्तर पर
- जिलास्तरीय एथलेटिक्स कंपीटिशन: 2 अगस्त से 5 अगस्त, एथलेटिक्स के सभी इवेंट, हिसार
- स्टेट लेवल एथलेटिक्स कंपीटिशन: 16 अगस्त से 19 अगस्त, एथलेटिक्स के सभी इवेंट, करनाल, पंचकूला
- जिलास्तरीय स्वीमिंग कंपीटिशन : 23 अगस्त से 26 अगस्त, स्वीमिंग, हिसार
- स्टेट लेवल स्वीमिंग कंपीटिशन : 30 अगस्त से 25 सितंबर, स्वीमिंग, अंबाला
- जिलास्तरीय आर्चरी कंपीटिशन : 13 सितंबर से 16 सितंबर, आर्चरी, हिसार
- स्टेट लेवल आर्चरी कंपीटिशन : 27 सिंतबर से 30 सितंबर, आर्चरी, फरीदाबाद
खिलाड़ियों की मांग : जून में गर्मी, बदलाव किया जाए
अपना नाम न बताने की शर्त पर कुछ खिलाड़ियों का कहना है कि विभाग की ओर से जून में प्रतियोगिता शुरू करवाने की बात कही जा रही है। लेकिन जून में भयंकर गर्मी होती है। ऐसे में वह कैसे प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खिलाड़ियों का कहना है कि यह सब इलेक्शन का चक्कर है। ऐसे में प्रतियोगिता की तिथि में बदलाव किया जाए।
विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से खेल कैलेंडर जारी हो चुका है। इसमें 13 तरह की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। सात जून से प्रतियोगिता शुरू हो जाएगी। हालांकि प्रतियोगिता के स्थान और तिथि में बदलाव भी हो सकता है। -जगदीप श्योराण, जिला खेल अधिकारी