फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   player and woman death in accident

कार चालक ने महिला और किशोर को मारी टक्कर, दोनों की मौत

Mon, 23 Nov 2020 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
player and woman death in accident
जतिन की फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
हिसार। दिल्ली रोड पर रविवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे एक बेकाबू कार ने एक महिला और एक किशोर का टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के दौरान महिला आश्रम में जा रही थे तो किशोर खेलने के लिए।
विज्ञापन

कार की गति इतनी तेज थी कि हादसों के बाद कार चालक इसे काबू नहीं कर सका और कार खंभे में जा टकराई। बाद में कार चालू नहीं हुई नहीं हुई तो चालक कार को वहीं छोड़कर फरार हो गया। कार इतनी जोर से टकराई की खंभा भी आधा मुड़ गया था। हादसों की सूचना मिलते ही संबंधित थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

पहले महिला और फिर किशोर को मारी टक्कर
रविवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे हांसी की तरफ से आ रहे होंडा जैज कार चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सुखदा अस्पताल के सामने एमसी कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय महिला विजय मांगी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल विजय को सुखदा अस्पताल में ही दाखिल करवाया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घबराहट के चलते चालक द्वारा कार की गति कम नहीं हुई और कार चालक ने कुछ दूर चलते ही कैंप चौक पर साइकिल पर सवार होकर महाबीर स्टेडियम अभ्यास के लिए जा रहे न्यू मॉडल टाउन निवासी 14 वर्षीय जतिन को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से जतिन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम रहता है बंद, दोस्त ने बुलाया था वालीबाल खेलने
मृतक जतिन के परिजनों ने बताया कि जतिन करीब ढाई वर्ष से महावीर स्टेडियम में बॉक्सिंग के अभ्यास के लिए जा रहा था। उन्होंने बताया कि रविवार को सभी ग्राउंड बंद रहते हैं, लेकिन रविवार को वह अपने किसी दोस्त के बुलावे पर वालीबाल खेलने के लिए साइकिल पर सवार होकर महाबीर स्टेडियम जा रहा था। उस दौरान ये हादसा हो गया।
इकलौता बेटा था जतिन
जतिन के पिता अनिल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जतिन उनका इकलौता बेटा था। उन्होंने बताया कि रविवार को जतिन स्टेडियम से जल्द लौटकर आने की बात कहकर साइकिल पर सवार होकर निकला था। अनिल ने बताया कि उस दौरान वह जतिन के पीछे स्कूटी पर सवार होकर उसकी प्रैक्टिस की बात करने के लिए उसके पीछे-पीछे चल पड़े। इसी बीच कुछ दूर चलने पर अचानक होंडा जैज कार तेज गति से आई और जतिन को टक्कर मार दी। जतिन शहर के निजी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। अनिल ने बताया कि वह शहर के निजी अस्पताल में मैनेजमेंट का काम करते हैं। मृतक जतिन की माता निशा गृहिणी हैं।

ऑटो का इंतजार कर रही थीं विजय मांगी
मृतका के बेटे जतिन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी माता विजय मांगी हर रोज की तरह रविवार को भी रामपुरा मोहल्ला स्थित एक आश्रम में जाने के लिए सुबह 6 बजे निकली थीं, जिसे वह स्वयं छोड़ने के लिए सुखदा अस्पताल तक आया था। जतिन ने बताया कि वह सड़क के दूसरी और खड़ा था कि उसी दौरान तेज रफ्तार काले रंग की होंडा जैज कार आई और उसकी माता को टक्कर मार दी। जतिन के अनुसार टक्कर लगते ही उसकी माता करीब 15 फीट ऊंचा उछलकर गिरीं। मृतका के बेटे ने बताया कि इसके बाद उसकी माता को सुखदा अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिए हैं। आरोपी कार चालक फरार है।

महिला और किशोर को टक्कर मारने के बाद खंभे से टकराई कार हुई क्षतिग्रस्त।

महिला और किशोर को टक्कर मारने के बाद खंभे से टकराई कार हुई क्षतिग्रस्त।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed