फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   30 roads to undergo transformation at a cost of 40 crore.

Hisar News: 30 सड़कों का 40 करोड़ से होगा कायाकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
30 roads to undergo transformation at a cost of 40 crore.
शहर में पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में टूटी सड़क ।
हिसार। पिछले वर्ष बारिश से जर्जर जिले की 30 सड़कों के दिन बहुरने की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग ने जगह-जगह से उखड़ीं इन सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए करीब 40 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा है। मंजूरी मिलते ही मानसून के बाद इन सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। विभाग के अनुसार, 20 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

हिसार शहर में राजगढ़ रोड की स्थिति सबसे खराब है। आजाद नगर नहर नाका से गंगवा गांव के आगे बाइपास तक करीब तीन किलोमीटर सड़क बदहाल है। जनस्वास्थ्य विभाग ने बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन डालने के लिए सड़क खोदी थी। लाइन डालने का काम पूरा होने के बावजूद सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

हिसार से सिवानी मंडी, राजगढ़ और इस मार्ग पर बसे 40 से अधिक गांवों की ओर जाने वाले हजारों वाहन चालक रोजाना इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। सड़क की बदहाली के कारण यहां रोजाना जाम की स्थिति बनती है। उड़ती धूल से स्थानीय लोग और दुकानदार परेशान हैं। सड़क के पुनर्निर्माण के लिए बीच में लगी स्ट्रीट लाइट भी हटाई गई थी। ऐसे में रात के समय इस मार्ग से गुजरना और अधिक जोखिमभरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
2
हिसार-तोशाम रोड भी खस्ताहाल है। पिछले वर्ष बारिश के दिनाें में लंबे समय तक इस सड़क पर जलभराव रहने के चलते सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी। इसके बाद से इस सड़क पर मिट्टी , बजरी रोडी आदि डाल कर काम चलाया जा रहा है। सड़क निर्माण की विशेष मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मुख्यालय से अनुमति मांगी थी। मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी है।
----------------
3
हिसार से बालसमंद रोड पर आर्यनगर तक के हिस्से में सड़क की हालत खराब है। सड़क में काफी गहरे गड्ढे होने के चलते वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बालसमंद रोड पर बसे 15 से अधिक गांवों के लोग इस सड़क का उपयोग करते हैं। भादरा की ओर जाने के लिए भी यही प्रमुख रोड है। इस सड़क के निर्माण को लेकर भी लोक निर्माण विभाग ने विशेष अनुमति मांगी है।
----------------------
4
हिसार से दिल्ली नेशनल हाईवे की हालत भी ठीक नहीं है। हिसार से रोहतक के बीच हाइवे में कई स्थानों पर खस्ता हालत में हैं। रोहतक से सोरखी के बीच सड़क कई स्थानों पर टूटी है। टोल चुकाने के बाद भी वाहन चालकों को टूटी सड़क से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। हिसार से रोहतक के बीच में दो टोल प्लाजा हैं जिसमें वाहन चालक को 190 रुपये चुकाने पड़ते हैं। इस हाइवे की खराब हालत पर नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने भी सवाल उठाए थे।
----------------
5
मात्रश्याम से रावलवास तथा रावलवास कला से चौधरीवास की सड़क का बुरा हाल है। सड़क पर गहरे गडढे बने हुए हैं। जिस कारण इस सड़क पर चलना दूभर हो गया है। अधिकारियों ने इस बारे में एस्टीमेट तैयार किए हैं। मंजूरी के लिए अधिकारियों के समक्ष भेजा है। इस सड़क का उपयोग जिले के 13 से अधिक गांव के लोग इन सड़कों का उपयोग करते हैं। जिसमें वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

--------------
वर्जन
सड़क निर्माण को लेकर बजट मंजूर किया जा चुका है। कुछ सड़काें के लिए विशेष मंजूरी ली गई है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इन सड़कों का कार्य मानसून खत्म होते ही शुरु करा देंगे। अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिए गए हैं। एनएचएआई ने भी हिसार- रोहतक नेशनल हाईवे की कारपेटिंग के लिए बजट मंजूर किया हुआ है। इस पर भी जल्द काम शुरु होगा।
रणबीर गंगवा, मंत्री लोक निर्माण विभाग, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed