{"_id":"6a9b2145a80fcee4fa08e20e","slug":"dispose-of-loan-applications-under-the-pm-svanidhi-scheme-in-a-timely-manner-hisar-news-c-21-1-hsr1041-944711-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पीएम स्वनिधि योजना के ऋण आवेदनों का समय पर करें निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पीएम स्वनिधि योजना के ऋण आवेदनों का समय पर करें निपटारा
Sat, 05 Sep 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
हांसी। जिलास्तरीय बैंकर्स समिति (डीसीसी) और जिलास्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही की समीक्षा बैठक में सीटीएम हिमांशु चौहान ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पात्र रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और छोटे कारोबारियों को सरलता से ऋण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
जिला सचिवालय परिसर में सीटीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसमें विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों और सदस्य बैंकों के जिला समन्वयकों ने भाग लिया। बैठक में एलडीएम राजेश जिंदल मौजूद रहे।
बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के दौरान सरकारी प्रायोजित योजनाओं और वार्षिक ऋण योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों ने पात्र लाभार्थियों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने और ऋण उपलब्ध करवाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
चौहान ने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को समय पर आर्थिक सहायता और बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाकर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने विभागों और बैंकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में आगामी शहरी स्थानीय निकाय स्तर पर आयोजित होने वाले पीएम स्वनिधि शिविरों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। शिविरों में पात्र लोगों को योजना की जानकारी देने, आवेदन करवाने तथा बैंकिंग एवं ऋण प्रक्रिया को मौके पर सुगम बनाने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। वार्षिक ऋण योजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों में ऋण वितरण और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी तिमाही में बेहतर परिणाम हासिल करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।