फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Plaster fell from the roof of Aadhar Card Centre, child narrowly escaped.

Hisar News: आधार कार्ड केंद्र की छत से गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचा बच्चा

Tue, 24 Dec 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 24 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Plaster fell from the roof of Aadhar Card Centre, child narrowly escaped.
नगर परिषद कार्यालय में गिरा छत का प्लास्टर व पास बैठा बच्चा। 
हांसी। नगर परिषद कार्यालय में आधार कार्ड केंद्र के कक्ष की छत से प्लास्टर गिर गया। छत का प्लास्टर आधार कार्ड बनवाने आए एक बच्चे के पास गिरा। घटना सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे की है। इस कमरे में उस समय आमजन अपने कामों को लेकर आए हुए थे।
विज्ञापन


तभी कमरे के एक कोने में छत से प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर उस समय गिरा जब वहां एक बच्चे को आधार कार्ड
की फोटो खिंचवाने के लिए बैठाया गया था। अचानक गिरे प्लास्टर से बच्चा भी सहम गया। जिस जगह पर प्लास्टर गिरा वहां पर पीएमएवाई के जेई विक्रम बैठते हैं। घटना के समय वह फील्ड में गए हुए थे।
विज्ञापन

पार्षद शंटी भुजेजा ने बताया कि मौके पर जेई को बुला कर निरीक्षण करवाया। उन्हें इसे ठीक करवाने के लिए कहा है। वहीं घटना पर नगर परिषद प्रधान प्रवीन ऐलावादी ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed